×

Firozabad News: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो हादसे, गंगा-यमुना में सात लोग डूबे

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसों में सात लोग डूबे

Brajesh Rathore
Published on: 15 Oct 2021 5:51 PM GMT
moorti visarjan ke dauran hadsa
X

मर्ति विजर्सन के दौरान हादसा (फोटो-न्यूजट्रैक)

Firozabad News: दशहरा के पर्व (dashahara parv) पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन (moorti visarjan ke dauran hadsa) को यमुना पर गए तीन बच्चे डूब गए हैं जबकि बदायूं कछला घाट पर छह लोगों के डूबने की खबर है जिसमें दो बचा लिए गए जबकि चार अभी लापता हैं। इस तरह दो घटनाओं में फिरोजाबाद के सात लोग डूब गए हैं। जब इसकी जानकारी परिवार को मिली तो कोहराम मच गया काफी संख्या में आसपास के लोव पहुंच गए क्षेत्रीय विधायक पुलिस मौके पर हैं तलाश जारी है।

यूपी के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में दशहरा वाले दिन यानी कि शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। शाम को मूर्ति विसर्जन (moorti visarjan) करने गए तीन किशोर यमुना नदी में समा गए। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन (police administration) में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर भी लगाए गए, लेकिन यमुना नदी में डूबे किशोरों का देर रात तक कोई पता नहीं चला। पुलिस अब एटा जिले से पीएसी के गोताखोर बुला रही है, जिनसे यमुना नदी में डूबे किशोरों की तलाश कराई जाएगी। घटना के बाद से बालकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के मुताबिक, यमुना नदी में डूबे बालकों के नाम नीरज बघेल पुत्र रोशन उम्र 16 साल, गोपाल पुत्र योगेश राठौर उम्र 12 साल और विशाल पुत्र प्रेम नारायण उम्र 11 साल है। ये सभी लड़के लाइनपार थाना क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले हैं। तीनों बालक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शुक्रवार की शाम को लाइनपार थाना क्षेत्र के नयाबास गांव के पास यमुना नदी में दुर्गा माता की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए गए थे। इस दौरान सभी लड़के यमुना नदी में नहाने लगे, तभी पैर फिसलने से एक-एक करके तीन लड़के नदी में डूब गए। डूबे बच्चे एक ही मोहल्ले के है जिससे पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है, हर कोई यमुना की तरफ दौड़ रहा है, एक ही आवाज अब क्या होगा तीन घरों का चिराग बुझ गया।

दूसरी घटना भी फिरोजाबाद के थाना नारखी इलाके के बचगांव की बतायी जा रही है यहां से कुछ लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को कछला गंगाघाट पर गए थे। बताते हैं कि विसर्जन करने के लिए ये लोग गंगा में काफी गहराई में चले गए और करीब छह लोग प्रतिमा के साथ ही बहने लगे। शोर मचने पर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने दो लोगों को बचा लिया। लेकिन दीपक गुप्ता पुत्र मदन सेठ 45 वर्ष, कुनाल शर्मा पुत्र बृजेश शर्मा 18 वर्ष, भोला शर्मापुत्र सीके शर्मा 15 वर्ष व रामू शर्मा पुत्र कौशल शर्मा 20 वर्ष का पता नहीं चल सका है। डूबे लोगों की तलाश के लिए यहां भी पीएसी गोताखोरों को लगाया गया है तलाश जारी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story