×

Firozabad News: फिरोजाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले, सपा-प्रसपा पार्टी नहीं ट्रस्ट चलाते हैं

Firozabad News: विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। फिरोजाबाद के सिरसागंज में एससी मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा और प्रसपा को पार्टी नहीं बल्कि ट्रस्ट बताया।

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathorePublished By Deepak Kumar
Published on: 26 Dec 2021 1:51 PM GMT
Firozabad News in Hindi
X

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। 

Firozabad News: विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। फिरोजाबाद (Firozabad) के सिरसागंज में एससी मोर्चा के सम्मेलन (SC Morcha Conference) को संबोधित करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantradev Singh) ने सपा (SP) और प्रसपा (Praspa) को पार्टी नहीं बल्कि ट्रस्ट बताया। उन्होंने क​हा कि इनमें काम करने वाा कार्यकर्ता कभी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता, कभी नेता नहीं बन सकता।

सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज (Girdhari Inter College of Sirsaganj) में सम्मेलन को संबोधित करने आए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra dev Singh) ने कहा कि हम छह जनविश्वास यात्रा लेकर निकले हैं। मैं वर्ष 2017 में भी यात्रा लेकर निकला था। परिवर्तन यात्रा लेकर आए थे। न गुंडागर्दी न भ्रष्टाचार अबकी बार योगी सरकार (Yogi Government) का नारा हमने दिया था। गुंडागर्दी को समाप्त किया और भ्रष्टाचार को समाप्त किया। अब एक बार फिर हम जनता के बीच जा रहे हैं। जहां-जहां यात्रा जा रही हैं। वहां विभिन्न मोर्चे के कार्यक्रम हो रहे हैं।

मोदी और योगी के नेतृत्व में खुशहाल के रास्ते पर आगे बढ़ रहा राज्य

मोदी (PM Narendra Modi) और योगी (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में राज्य खुशहाल के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सभी गरीबों को पक्का मकान और स्वच्छ जल, शौचालय, आयुष्मान कार्ड और गरीब कल्याण योजना से घर-घर राशन पहुंचाने का काम किया है। जो बेटियां पहले घर से बाहर निकलने में डरती थीं हमने भय मुक्त माहौल दिया है। प्रदेश में कानून का राज्य होने के कारण यहां विभिन्न कंपनियां निवेश कर रही हैं।

सपा-प्रसपा के एक होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने की टिप्पणी

सपा-प्रसपा के एक होने पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह कोई दल हैं। यह लोग ट्रस्ट चलाते हैं। एक भी यादव कार्यकर्ता इनका राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता, नेता नहीं बन सकता। हम लोग इसलिए काम करते हैं कि काम करने का मौका कब मिलेगा। बीजेपी में आज का बूथ अध्यक्ष कल का प्रदेश अध्यक्ष है लेकिन उस दल में काम करने वाला कोई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता नेता नहीं बन सकता है। टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता जिसे स्वीकार करेगी उसे टिकट देंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story