×

Firozabad News: किसान आंदोलन पर बोले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, मंचों पर लगते थे 'अल्लाह हू अकबर, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे'

Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के जसराना एक शोक सभा में पहुंचे उन्नाव सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद की पांचों विधानसभा भाजपा के खाते में जाएंगी।

Brajesh Rathore
Published on: 19 Dec 2021 11:09 AM GMT
बीजेपी सांसद का अखिलेश यादव पर हमला
X

 बीजेपी सांसद का अखिलेश यादव पर हमला (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Firozabad News: यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) फिरोजाबाद (Firozabad News) के जसराना (jasrana) पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधा, भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया तो वहीं अखिलेश (Akhilesh Yadav) के लिए कहा कि वह हमारे प्रिय हैं लेकिन उन्हें और सीखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तारीफ में उन्होंने कसीदे पढ़े।

जसराना एक शोक सभा में पहुंचे उन्नाव सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज, अपने अजीज की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। जहां पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में (UP Election 2022 ) भाजपा (Bhartiya Janta Party) प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जैसा शक्तिशाली प्रधानमंत्री होना मुश्किल है।

फिरोजाबाद की पांचों विधानसभा भाजपा के खाते में जाएंगी- साक्षी महाराज

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव के समय में आरोप प्रत्यारोप चलता है। इस बार फिरोजाबाद की पांचों विधानसभा भाजपा के खाते में जाएंगी। पिछली बार से इस बार अधिक सीटें लेकर भाजपा सरकार बनाने वाली है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जनसभाओं में भीड़ जुटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भीड़ जुटने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन जनता क्या चाहती है यह महत्वपूर्ण है। अखिलेश जी हमारे बहुत प्रिय हैं लेकिन अभी उन्हें और सीखने की जरूरत है। सारा विपक्ष एकजुट होकर एक के पीछे पड़ा है। एक सब पर भारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ताकतवर हैं। नरेंद्र मोदी जैसा नेता हजारों वर्ष में कभी—कभी पैदा होता है।

किसानों के मंचों पर 'अल्लाह हू अकबर, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे थे'-- साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा ऐसा शायद ही कोई प्रधानमंत्री होगा जिसने दोनों हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगी और कहा कि हम किसान कानून लाए तो आपके हित के लिए थे लेकिन अन्य कारणों की वजह से हम उन्हें वापस लेते हैं। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि तथाकथित किसानों के मंचों पर अल्लाह हू अकबर, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे थे। बलात्कार और हत्याएं होने लगी थीं। आंदोलन भ्रमित हो गया था।

प्रधानमंत्री ने किसान बिल की अपेक्षा राष्ट्र को महत्व दिया। मोदी जी ने दिव्य कुंभ में काम करने वाले कर्मचारियों के पैरों को धोया। हम अयोध्या मामले को लेकर सत्ता में आए। काशी में जो किया उसकी भनक तक नहीं लगी। काशी कॉरिडोर (Kashi Corridor) की भव्यता देखते ही बनती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story