×

Firozabad News: सपा के पूर्व सांसद बोले, विधायक और मेयर के झगड़े में पिस रही शहर की जनता

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

Brajesh Rathore
Published on: 9 Nov 2021 1:35 PM GMT
Firozabad News: सपा के पूर्व सांसद बोले, विधायक और मेयर के झगड़े में पिस रही शहर की जनता
X

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद (District Firozabad) में नगर निगम (Municipal council) पर भ्रष्टाचार (Corruption) और विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाकर सपाइयों ने नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार आने पर जांच कराए जाने की बात कही। इस दौरान विधायक और मेयर के आपसी झगड़े के बीच जनता का नुकसान होने का भी आरोप लगाया।

बता दें कि आज मंगलवार को पूर्व सपा सांसद अक्षय यादव (Former SP MP Akshay Yadav) के नेतृत्व में काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकजुट हुए। जहां सपाइयों ने नगर निगम अधिकारियों पर अनदेखी और विकास कार्य न कराए जाने के साथ ही भ्रष्टाचार कराए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।



मौजूदा सरकार शहर में सड़क, नाली और गलियां नहीं बनवा पा रही है- पूर्व सांसद अक्षय यादव

पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि सपा सरकार के समय में फिरोजाबाद नगर पालिका (Firozabad Municipality) हुआ करता था। यहां ग्रांट के नाम पर 17 करोड़ मिलते थे लेकिन इसे नगर पालिका की जगह नगर निगम बनाने के साथ ही ग्रांट 47 करोड़ पहुंचाने का काम किया। सपा सरकार ने मीठा पानी देने का काम किया। मौजूदा सरकार नगर निगम शहर में सड़क, नाली और गलियां नहीं बनवा पा रहा है।

सड़क बनी नहीं और पटिया लग गई

उन्होंने कहा कि मेयर और विधायक के झगड़े में जनता का नुकसान हो रहा है। हाल ही में नगर निगम में जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी पहुंचाने को लेकर हमने चेतावनी दी थी, बावजूद इसके उन क्षेत्रों में तमाम अनियमितताएं हैं। शिकायत मिलती है कि सड़क बनी नहीं और पटिया लग गई। ऐसे में भ्रष्टाचार हुआ है। ट्यूबवैल आपरेटरों में भी भ्रष्टाचार हुआ। सपा सरकार (SP government) आने पर सबकी जांच कराई जाएगी। जनता के पैसे का हिसाब लिया जाएगा। भ्रष्टाचार को सपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story