×

Firozabad News : फिरोजाबाद में बदमाशों का कहर, घर में अकेली महिला पर हमला, कार ने छात्रों को रौंदा

Firozabad News : फिरोजाबाद जिले में बदमाश वृद्ध महिला को घर में अकेला पाकर हमला कर दिया, दूसरी बड़ी घटना नेशनल हाईवे पर हुई, आरौज पुलिया के पास एक कार ने बाइक सवार छात्रों को रौद दिया।

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathorePublished By Vidushi Mishra
Published on: 24 Sep 2021 4:56 PM GMT
Firozabad
X

फिरोजाबाद (फोटो- सोशल मीडिया)

Firozabad News : यूपी के फिरोजाबाद जिले की बड़ी खबरों से रूबरू कराते हुए बता दें, कि जिले के थाना शिकोहाबाद में शुक्रवार को बदमाश वृद्ध महिला को घर में अकेला पाकर घर मे घुस गया। बदमाश ने महिला के सिर पर पाइप से हमला कर दिया। दूसरी बड़ी घटना नेशनल हाईवे पर हुई। जहां आरौज पुलिया के पास एक कार ने बाइक सवार छात्रों को रौद दिया। इस हादसे में बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शुक्रवार को दिन दहाड़े आदर्श नगर में महिला को घर में अकेला पाकर घर मे घुस गया। बदमाश ने वृ्द्ध महिला को पीछे से सिर पर पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इंद्री श्रीवास्तव 60 पत्नी रवीन्द्र कुमार एड़वोकेट निवासी आदर्श नगर शुक्रवार की साय चार बजे अपने घर पर अकेली थी। बेटा बाजार गया हुआ था। वह अपनी बेटी से फोन पर बात कर रही थी। जैसे ही उसने फोन रखा हैं कि तभी पीछे से आए एक बदमाश ने महिला का तकिए से मुंह को दबा दिया।


महिला ने चिल्लाया

जब महिला ने बदमाश का विरोध कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो युवक ने पाइप से वृद्धा के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख पुकार से बदमाश घर से फरार हो गया।

महिला किसी तरह घर से खून से लथपथ बाहर आई। महिला को लहूलुहान देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दे सी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि बदमाश घर मे लूटपाट उद्देश्य से घर में घुसा था।

इस बारे में एसआई पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि एक बदमाश घर में चोरी के इरादे से घुसा था। तभी महिला पर उसने हमला बोल दिया। जिससे वृद्व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अभी तहरीर प्राप्त नही हूई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

कार ने बाइक सवार छात्रों को रौदा, एक छात्र की उपचार के दौरान मौत

नेशनल हाईवे पर आरौज पुलिया के पास एक कार ने बाइक सवार छात्रों को रौद दिया। हादसे में बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया जहा उपचार के दौरान एक छात्र ने दम तोड़ दिया। जबकि एक छात्र का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।


राहुल 20 वर्ष पुत्र चंद्रपाल सिंह और शिवा 21 वर्ष पुत्र कोमल सिंह निवासीगण दौकेली थाना मटसेना जे एस विश्वविद्यालय में छात्र हैं। दोनों छात्र शुक्रवार सुबह 11 बजे अपनी बाइक से भूढ़ा नहर पुल स्थित जे एस विश्वविद्यालय के केम्पस से लौटकर बाइक से घर जा रहे थे।

दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल

वह नेशनल आरौंज की पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि तभी आगरा की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने रौंद दिया, जिससे बाइक सहित राहुल और शिवा कार के नीचे फंस कर 100 मीटर तक घसीटते चलें गये। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। जहां इलाज के दौरान शिवा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुँच गए।

इस बारे में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनो छात्र को ईको कार ने रौंदा दिया है। एक छात्र की मौत हो गई है। चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story