×

Shikohabad News: गृह क्लेश से तंग आकर महिला ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Shikohabad News: थाना क्षेत्र के गांव ऊबटी में मंगलवार को गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महकत्या कर ली। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 15 Feb 2022 10:22 AM GMT
Shikohabad News
X

प्रसव के दौरान महिला की मौत की सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Shikohabad News: थाना क्षेत्र के गांव ऊबटी में मंगलवार को गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महकत्या कर ली। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सीता देवी 28 पत्नी जयप्रकाश निवासी गांव ऊवटी का विवाह 8 साल पूर्व हुआ था। इस दौरान महिला के 3 बच्चे भी हुए। महिला का पति राजमिस्त्री का काम करता है। वह मंगलवार की सुबह काम पर चला गया। इस दौरान महिला दूसरे घर में पहुंची जहां पर उसने साड़ी का फंदा बनाकर छत में लगे कुंदे में झूल गई। जिससे महिला की मौत हो गई। जब काफी देर तक महिला घर नहीं आई तो उसके ससुरालियों ने घर जाकर देखा तो महिला को फंदे पर लटका देखकर हैरत में पड़ गए। लोग रोने बिलखने लगे। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने महिला के शव को साड़ी काटकर उतारा।

ससुरालियों पर लगाया आरोप

सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला के चाचा जाहर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी पेंगू थाना सिरसागंज व मृतिका की मां मुन्नीदेवी ने आरोप लगाया कि जयप्रकाश शराब पीने का आदी था। वह आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट वह परेशान करता था, जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महिला के आत्महत्या से उसके बच्चो से मां का साया उठ गया। महिला अपने तीन मासूम बच्चे किशन, पारो, गुलाबो को रोता बिलखता छोड़ गई। मां की मौत के बाद बच्चे शव को देखकर रो रहे थे। बच्चों की नानी उन्हें ढांढस बधा रही थी।

पुलिस का कहा ये

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक (In-charge Inspector Udayveer Malik) का कहना है कि महिला रात के समय अपने दूसरे घर में पति के साथ सोने के लिए आते थे। जबकि सास ससुर अन्य घर मे रहते थे। आज सुबह महिला घर से चली आई और आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story