UP Election 2022:फ़िरोज़ाबाद में सपा पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- भाजपा की सरकार 300 से ज्यादा सीटों के साथ आएगी

Firozabad: यूपी के फिरोजाबाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को किया।

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathorePublished By Vidushi Mishra
Published on: 17 Feb 2022 9:25 AM GMT (Updated on: 17 Feb 2022 11:10 AM GMT)
Amit Shah in Firozabad
X

फिरोजाबाद में अमित शाह 

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah in Firozabad) ने जनसभा को किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार भाजपा की सरकार 300 से ज्यादा सीटों के साथ आएगी। अमित शाह ने मंच से कहा ,मित्रों जहां पर भी नजर जाती है, मूड़ ही मूड़ दिखाई दे रहे है। भगवान श्री कृष्ण को प्रमाण, जरासंध को पराजित कर भगवान ने किया। वहीं भूमि, जैन-हिन्दू की भूमि है। साथ ही उन्होंने शाहिद हेमराज को श्रद्धांजलि दी।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने (Firozabad Mein Amit Shah) कहा कि पहले-दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साप हुआ है। तीसरे चरण में भाजपा (bjp) बहुमत में है। 22 में जीता कर बाउंड्री लगा दीजिए। भाजपा ने गरीब कल्याण के लिये ढेर सारे काम किए। भाजपा सरकार गरीब दलित की सरकार है।

अखिलेश पर जमकर बरसे अमित शाह

उन्होंने कहा कि मोदी जी हर गरीब के घर में योजना पहुंचा रहे हैं। 1 करोड़ 67 लाख गरीबों के घर मे गैस सिलेंडर पहुंचाया है। साइकिल की सरकार थी, तो बिजली भी नही मिलती थी। भाजपा सरकार में 20 से 24 घंटा मिल रही है। अखिलेश पर बिजली न देने का आरोप लगाया।

फिर अखिलेश ने वैक्सीन का विरोध किया। उसके बाद फिर लगवा भी लिया। 130 करोड़ टीका लगवाकर देश की जनता को सुरक्षित किया भाजपा सरकार ने। 80 करोड़ जनता को 5 किलो अनाज देकर काम किया है। भाजपा सरकार ने 82 गरीबों घर दिया। 23 सौ करोड़ रुपया किसानों को दिया।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर 5 साल तक बिजली माफ करेंगे। साथ ही स्कूटी छात्राओं को मिलेगी। भाजपा सरकार ने माफिया और बाहुबली को जेल में पहुँचाया है। कोई बली है तो कोई बजरंगबली है। बाकी जेल में।

उन्होने ने कहा कि सपा बसपा समर्थन है। कांग्रेस में आये पाकिस्तान के सैनिकों का सर काट कर ले जाते थे। भाजपा सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक की। कश्मीर भारत का अभिन्य अंग बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 5 अगस्त को धारा 370 को उखाड़कर फेंक दिया। अखिलेश कहत्ते थे धारा 370 हटी तो खून की नदियां बहेगी। धारा हटी कंकड़ तक नही फेंका गया। सपा-बसपा में एक जाति का भला होता था। जनसभा ने उन्होंने सपा का विश्लेषण किया। s से संपति p से परिवार वाद है।

रेड की बात उठाते हुए उन्होंने कहा कि कन्नौज में संपत्ति के यहां पर रेड पड़ी तो, अखिलेश यादव के पेट मे दर्द हुआ। अखिलेश का मंत्र है संपत्ति इकट्ठा करो। जबकि भाजपा (bjp) का मंत्र है टेक्स इकट्ठा करो विकास करो।

Firozabad, UP assembly elections, BJP government, Samajwadi Party, Amit Shah , akhilesh yadav, up election 2022, Amit Shah in Firozabad, Firozabad Mein Amit Shah, latest up news, up politics, pm modi, yogi government

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story