×

UP Election 2022: फिरोजाबाद में अब 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 10 सालों में इस बार सबसे कम प्रत्याशी

UP Election 2022: फिरोजाबाद की राजनीति का हिस्सा बनने के लिए अकसर लोग आतुर दिखाई देते रहे हैं।

Brajesh Rathore
Published on: 6 Feb 2022 9:46 AM GMT (Updated on: 6 Feb 2022 10:17 AM GMT)
UP Election 2022: Now 53 candidates are in fray in Firozabad, this time the least number of candidates in 10 years
X

फिरोजाबाद में मतदान: Photo - Social Media

Firozabad News: जनपद में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 ) में पांच सीटे है बैसे मुख्य मुकाबला भाजपा-सपा (BJP-SP) में है वहीं बसपा (Bahujan Samaj Party) असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की भी पार्टी चुनाव में प्रभावित करने का प्रयास कर रही है चूड़ियों के शहर सुहागनगरी के नाम से विख्यात जिले में चुनाव 20 फरवरी को है लेकिन शहर में चुनाव कम गांव में दिखाई दे रहा है जिले में चुनाव वहुत ही प्रभावित करने बाला है

फिरोजाबाद की राजनीति (politics of firozabad) का हिस्सा बनने के लिए अकसर लोग आतुर दिखाई देते रहे हैं। वर्ष 2012 और वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की संख्या काफी कम रही है। हालांकि नामांकन तो अधिक ने किए थे लेकिन इनमें से कुछ के नामांकन निरस्त हो गए तो कुछ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब जिले भर की पांचों विधानसभाओं में 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

तीसरे चरण यानि 20 फरवरी को फिरोजाबाद में होगा मतदान

फिरोजाबाद में मतदान (Voting in Firozabad) तीसरे चरण यानि 20 फरवरी को होगा। इसके लिए 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। एक फरवरी तक 74 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इनमें सभी प्रमुख राजनैतिक दलों के साथ ही निर्दलीय भी शामिल थे। हालांकि जांच में कमियां पाए जाने पर 13 के नामांकन रिटर्निंग आफीसरों (आरओ) ने निरस्त कर दिए थे। इसके बाद जसराना से दो, सिरसागंज से तीन, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और जसराना से एक—एक प्रत्याशी ने अपने नामांकन वापस ले लिए।

जिले की फिरोजाबाद विधानसभा में 11, जसराना में 10, शिकोहाबाद में 8, सिरसागंज में 11 और टूंडला में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों का आरओ ने उनके नाम के पहले अक्षर के अनुसार बैलेट यूनिट में लगने वाले मतपत्र पर क्रम तय किया है। सबसे अधिक टूंडला विधानसभा में प्रत्याशी हैं जबकि सबसे कम प्रत्याशी शिकोहाबाद विधानसभा में हैं।

प्रत्याशियों की संख्या 10 साल से कम रही

विधानसभा चुनाव लड़ने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है लेकिन इस वर्ष चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 10 साल से कम रही है। वर्ष 2012 में जहां जिले भर में 87 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें टूंडला से 16, जसराना से 13, फिरोजाबाद से 19, शिकोहाबाद से 16 और सिरसागंज से 23 प्रत्याशी थे। वर्ष 2017 में कुल प्रत्याशी 63 रह गए। इनमें टूंडला से 12, जसराना से 12, फिरोजाबाद से 16, शिकोहाबाद से 12 औरा सिरसागंज से 11 प्रत्याशी थे। वहीं, वर्ष 2022 में प्रत्याशियों की संख्या घटकर 53 रह गई है। इनमें टूंडला से 13, जसराना से 10, फिरोजाबाद से 11, शिकोहाबाद से 8 और सिरसागंज से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जिले में विधानसभा वार यह हैं प्रत्याशी—

फिरोजाबाद—

भाजपा - मनीष असीजा

सपा - सैफुर्रहमान छुट्टन भाई

बसपा- शाजिया हासन

कांग्रेस- संदीप तिवारी

आप -नीतू सिंह

एआइएमआइएम -बबलू सिंह गोल्डी राठौर

मौलिक अधिकार पार्टी - बलवीर सिंह

भारतीय सुभाष सेना -जयपाल सिंह

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी -मूलचंद्र

रामदास मानव और वसीम निर्दलीय

जसराना—

भाजपा - मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी

सपा - सचिन यादव

बसपा -सूर्य प्रताप सिंह

कांग्रेस -विजय नाथ सिंह

आप -अमित यादव

जन अधिकार पार्टी - सुनील कुमार

शिव प्रताप सिंह, किशन पाल सिंह, नवाब सिंह और राजीव कुमार निर्दलीय हैं

शिकोहाबाद—

भाजपा - ओमप्रकाश वर्मा

सपा - डॉ. मुकेश वर्मा

बसपा - अनिल कुमार

कांग्रेस - शशि शर्मा

आप -शीलेंद्र शर्मा

पतंग - प्रीती मिश्रा

भारतीय सुभाष सेना - वासुदेव शर्मा

भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी - राधेश्याम

सिरसागंज—

भाजपा- हरिओम यादव

सपा - सर्वेश यादव

बसपा - पंकज कुमार मिश्रा

कांग्रेस - प्रतिमा पाल

आप - अमित कुमार

आदर्श जनता पार्टी -तुकमान सिंह

भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी -सुनील कुमार

बहुजन मुक्ति पार्टी - केदार सिंह

शालिनी, हरिओम और जयवीर सिंह निर्दलीय हैं।

टूंडला—

भाजपा - प्रेमपाल सिंह धनगर

सपा - राकेश बाबू

बसपा - अमर सिंह

कांग्रेस - योगेश कुमारी

आप -बबलू सिंह

अपनी जनता पार्टी -दीपक कुमार

आजाद समाज पार्टी -नरेश कुमार

विकासशील इंसान पार्टी -यतेंद्र कुमार

पीपल्स पार्टी आफ इंडिया -मणि रत्नम गौतम

बहुजन मुक्ति पार्टी - ओम प्रकाश

भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी -सतीश कुमार

अनिल सिंह और सतेंद्र कुमार निर्दलीय हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story