×

Hathras News : पत्‍नी की हत्‍या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पिछले महीने से था फरार

हाथरस पुलिस ने फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी ही पत्नी की हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहा था।

Chandrel Kulshreshtha
Report Chandrel KulshreshthaPublished By Ashiki
Published on: 21 July 2021 3:47 PM GMT
Hathras News
X

गिरफ्तार हत्यारा पति 

Hathras News: थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी ही पत्नी की हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की निशादेही पर घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा और 1 खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

दरअसल, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में एक महिला की हत्या पिछले महीने हुई थी, जिसे लेकर महिला के पति व उसके परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। जबकि इस मामले में मृतका के पिता शिवराज सिंह निवासी ग्राम चांदपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि उसकी पुत्री की हत्या उसके पति अतुल व ससुरालीजनों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त अतुल को बुधवार को लाढपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। इस मुकदमें में नामजद अंकुश (अतुल का छोटा भाई) को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

कोतवाली प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चूका है। यह एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरूद्ध थाना हाथरस जंक्शन पर हत्या, हत्या का प्रयास, 3 यूपी गुण्डा अधिनियम, आर्म्स एक्ट, जैसी संगीन धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि गृहक्लेश में आरोपी युवक ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपित 2010 में बीडीसी भी रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिछले महीने गांव ऐंहन निवासी अतुल की पत्नी अपने कमरे में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य सास व ननद नीचे कमरों में सो रहे थे। ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार दोपहर करीब ढ़ाई बजे गोली चलने की आवाज पर सभी लोग अचानक जागे। ऊपर जाकर देखा तो सरोज खून से लथपथ तड़प रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई। मृतका का पति अतुल न तो जिला अस्पताल आया और न ही गांव में मिला।

Ashiki

Ashiki

Next Story