×

Hathras News: टोक्यो में जीत, हाथरस के सहायक कोच को PM मोदी ने फोन कर दी बधाई, गांव में जश्न

टोकियो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के साहयक कोच पीयूष दुबे को फोन करके बधाई दी ।

Chandrel Kulshreshtha
Published on: 6 Aug 2021 7:42 AM GMT (Updated on: 6 Aug 2021 3:31 PM GMT)
Victory in Tokyo, PM Modi congratulated the assistant coach in Hathras, celebration in the village Piyush Dubey
X

टोकियो ओलिंपिक: पीएम मोदी ने हॉकी टीम के साहयक कोच पीयूष दुबे को बधाई दी

Hathras News: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में चारो तरफ खुशी का महौल है। वर्षों से ओलिंपिक में हॉकी में भारत को कोई पदक न मिल पाने के सूखे को इस बार की हॉकी में खत्म कर दिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर देश भर में ख़ुशी का माहौल है। वहीं, उत्तर प्रदेश के हाथरस के क़स्बा सादाबाद के एक गांव में मानों जैसे सभी त्यौहार एक साथ आ गए हों।

दरअसल, भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष यूपी के हाथरस जनपद की तहसील सादाबाद के गांव रसमई के रहने वाले हैं। भारतीय हॉकी टीम की विजय में उनका भी अहम योगदान है। उनके रिश्तेदारों का कहना है कि पीयूष ने हाथरस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम किया है।

भारतीय हॉकी टीम के साहयक कोच पीयूष दुबे के गांव में खुशी का माहौल

41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के साहयक कोच पीयूष दुबे के गांव में खुशी का माहौल है। जैसे ही भारतीय टीम ने यह पद जीता पूरे गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। टीम की जीत की खबर पाकर पीयूष के गांव के लोग बैंड बाजों की धुन पर जमकर नाचे झूमे है।

साहयक कोच पीयूष दुबे

गांव में होली दीवाली जैसा माहौल

ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। पीयूष के चाचा उदयवीर की मानें तो पीयूष ने भारत का नाम रौशन किया है। सभी खुश हैं। गांव में होली दीवाली जैसा माहौल है। उन्होंने बताया कि गांव में बेहद ख़ुशी का माहौल है।

पियूष दुबे के सम्मान में खड़े गांव के लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीयूष को फोन करके बधाई दी

टोकियो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के साहयक कोच पीयूष दुबे को फोन करके बधाई दी । बता दें कि इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1980 में गोल्ड मेडल जीता था, तब से लगातार देश हॉकी में पदक का इंतजार कर रहा था।


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story