×

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने योगी के नेतृत्व को नकारा, अमित शाह के उलट दिया बयान

UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूछे सवालों पर जवाब दिया कि कमल के फूल के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान कि 2024 में नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है तो 2022 में योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाना होगा को परोक्षतः नकार दिया।

Chandrel Kulshreshtha
Published on: 31 Oct 2021 2:59 PM GMT
UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने योगी के नेतृत्व को नकारा, अमित शाह के उलट दिया बयान
X

UP Election 2022: सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) रविवार को हाथरस का दौरा किया। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सवाल पूछा गया कि पार्टी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी तो डिप्टी सीएम ने जवाब दिया कि कमल के फूल के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के इस बयान कि 2024 में नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) को पीएम बनाना है तो 2022 में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को सीएम बनाना होगा को परोक्षतः नकार दिया। उनके इस बयान पर हाथरस में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम में भाग लिया। डिप्टी सीएम ने हाथरस शहर में तालाब चौराहे पर स्थित पुल का विधि विधान से पूजा अर्चना कर लोकार्पण और फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके अलावा किसान आंदोलन पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलन नहीं केवल चुनाव आंदोलन है। उन्होंने इस आंदोलन को सपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल द्वारा प्रायोजित आंदोलन है। हमारी पार्टी किसानों के साथ किसान भाजपा के साथ है।

केशव प्रसाद मौर्य का वीडियो...

केशव प्रसाद मौर्य ने किया पुल का उद्घाटन

पुल का उद्घाटन करते समय केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि जनपद के जन प्रतिनिधियों द्वारा इस पुल की मांग की गई थी, जिसे पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि यह अत्याधिक महत्पूर्व परियोजना है। पुल की लंबाई करीब 577.220 मीटर है। लोकार्पण के दौरान सांसद राजवीर दिलेर, विधायक सदर हरी शंकर माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रीति चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी आर. बी. भास्कर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार सिंह यादव, तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।

चुनाव को लेकर किया मंथन

आगामी चुनाव को लेकर एक फार्म हाउस में पार्टी के ब्रज क्षेत्र के मंडल, विधानसभा क्षेत्र व जिला प्रभारियों के साथ चुनाव में जीत के लिए मंथन किया गया। इस दौरान केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री के अलावा प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, मंच से संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जो पहले रोजा इफ्तार की पार्टियां करते थे आज उनको मंदिर-मंदिर माथा टेकना पड़ रहा है। यह आपकी संगठन शक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियां बना कर, अपने-अपने झंडे लगाकर, अलग-अलग यात्राएं निकालकर आप लोगों के बीच में आ रहे हैं। यह याद रखना की यह लोग एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने की साजिश भी करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जातियों की बात करेंगे और कुछ क्षेत्र की बात करेंगे। उन्होंने आगाह किया ऐसे लोगों से सभी सावधान रहें।

प्रदेश में गुंडाराज एवं भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है: केशव प्रसाद मौर्य

Hathras: उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने क्रीडा स्थल नगर पालिका सिकंदराराऊ में लोक निर्माण, की विभिन्न परियोजनाओं के अर्न्तगत 112 परियोजनाओं जिनकी लागत 71.26 करोड़ है का लोकार्पण तथा 117.45 करोड लागत की नवीन परियोजनाओं का शिलान्यास/घोषणा एवं विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/ कृषि यंत्र वितरित कर लाभान्वित किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। हमारी सरकार के आने के बादे प्रदेश में गुंडाराज एवं भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके माध्यम से गरीब, किसान, मजदूरों को योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के का लाभ दिया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा गलत व्यक्तियों को दंड एवं सही व्यक्तियों को न्याय दिलाए जा रहा है। सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने गरीब कन्याओं के विवाह हेतु ऑनलाइन शादी अनुदान योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आज के कार्यक्रम में 21 कन्याओं को 20000-00 की दर से कुल 4.20 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए आज उनके खाते में अन्तरित की।

इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत जनपद में इस जनपद में इस कार्यक्रम में कुल 396 स्वयं सहायता समूहों को सी०आई०एफ० के रूप में 1.10 लाख प्रति समूह की दर से 435.60 लाख (चार करोड पैंतीस लाख साठ हजार मात्र) की धनराशि समूह के पदाधिकारियों को दी। 11 स्वयं सहायता समूहों को सी0आई0एफ0 के रूप में 1.10 लाख प्रति समूह की दर से 12.10 लाख (बारह लाख दस हजार मात्र) की धनराशि का डेमो चैक समूह के पदाधिकारियों को दिया।

श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत मजदूरों की हाईस्कूल पास बच्चियों को साईकिल वितरण किया जाता है। जिसके तहत आज के इस कार्यक्रम में 105 बच्चियों को साईकिल एवं असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों ई-श्रम कार्ड वितरण के अतंर्गत आज 05 श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड वितरण किया जा रहा है।

जिला उद्योग विभाग द्वारा आज के इस कार्यक्रम में ओडीओपी के अन्तर्गत 65 हींग उत्पादन टूल किट का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत इस कार्यक्रम में 144 परिवारों का प्रथम एवं द्वितीय किश्त तथा 54 परिवारों को तृतीय किश्त उनके खाते में अन्तरित की जा चुकी है। आज के इस कार्यक्रम में 11 लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story