×

UP Election 2022: बैसाखियों पर चल रही बीजेपी और एसपी, बोले सतीश चंद्र मिश्रा

UP Election 2022 News: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (Prabuddh Varg Sammelan) का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने शिरकत की।

Chandrel Kulshreshtha
Report Chandrel KulshreshthaPublished By Shraddha
Published on: 9 Dec 2021 2:39 PM GMT (Updated on: 9 Dec 2021 2:48 PM GMT)
बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया
X

बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया

Hathras News: जनपद में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (Prabuddh varg sammelan) का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Party General Secretary Satish Chandra Mishra) ने शिरकत की। यहां उन्होंने कहा कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। किसी से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी (BJP and Samajwadi Party) दोनों ही बैसाखियों पर चल रहीं हैं।

हाथरस में बहुजन समाज पार्टी मंडल स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया, 2022 में चुनाव (Election 2022) के लिए अपनी नींव तैयार कर रही बहुजन समाज पार्टी की इस सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सतीश मिश्रा और पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने की। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी में जो लोग गलत काम करते हैं, पार्टी विरोधी काम करते हैं उनको पार्टी में नहीं रखा जाता है। उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी नेता बनाने का कार्य करती है।

UP Election 2022 News - भाजपा और सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टी गठबंधन के लिए अपने-अपने दल ढूंढ रहे हैं। यह दोनों आपस में एक दूसरे से मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों मिलीभगत के साथ बातें भी करते हैं, मिलीभगत से एक दूसरे के बारे में बोलते हैं ताकि उनकी बाते आती रहें। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जमीनी स्तर पर बूथ लेवल पर हर जगह मजबूती से काम कर रही है। अपने दम पर बिना किसी के साथ मिले अकेले पूरे उत्तर प्रदेश में हर सीट पर चुनाव लड़ रही है। सतीश मिश्रा ने तो यह भी कहा कि बसपा अपनी सरकार बनाने जा रही है।

सीडीएस बिपिन रावत के दुर्घटना में निधन हो जाने पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारे देश में एक बहुत बढ़ा हादसा हुआ है। इस हादसे की भरपाई नहीं हो सकती।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story