×

UP Election 2022: हाथरस में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, डबल इंजन की सरकार हर चीज में दी किल्लत

UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी ब्रज मोहन राही और सिकंदराराऊ विधान सभा से प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल के पक्ष में जनता को सम्बोधित करने हाथरस पहुंचे थे।

Chandrel Kulshreshtha
Published on: 13 Feb 2022 10:35 AM GMT
Akhilesh yadav in Hathras
X

हाथरस में अखिलेश यादव 

Hathras News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) ने सिकंदराराऊ विधान सभा (Sikandrarau Assembly) के खेल मैदान में पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के समय पर इस मैदान में मुझे कई बार आने का मौका मिला है। इस मैदान में हमें कई बार अपील करने का मौका मिला है। वहीं, अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में आपके बीच में आने का मौका मिला है।

किसानों ने संघर्ष कर के सरकार को झुकाने का काम किया: अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) ने कहा है कि किसानों ने संघर्ष कर के सरकार को झुकाने का काम किया है। सरकार को तीनों काले कानून को वापस लेने पड़े। लेकिन इसमें सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हो गए। भारतीय जनता पार्टी ने किसी की भी मदद नहीं की। समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि किसानों की याद में किसान स्मारक बनाएंगे। साथ ही शहीद किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये देकर मदद करेंगे।


सपा प्रत्याशियों को समर्थन में संबोधित का जनसभा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हाथरस विधानसभा (Hathras Legislative Assembly) से सपा प्रत्याशी ब्रज मोहन राही (SP candidate Braj Mohan Rahi) और सिकंदराराऊ विधान सभा (Sikandrarau Legislative Assembly) से प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल (Candidate Dr. Lalit Baghel) के पक्ष में जनता को सम्बोधित करने हाथरस पहुंचे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि कहने को हर दल कुछ कह रहा है, लेकिन पहले चरण के चुनाव से ही उत्तर प्रदेश का माहौल बदल गया है, जिस तरीके से व्यापारियों ने साथ दिया है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सफाया हो चुका है। जैसे ही पहले चरण का चुनाव खत्म हुआ है, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेताओं की भाषा बदल गई है। उन्होंने कहा जहां साइकिल लड़ रही है वहां साइकिल की मदद करें और जहां हैंडपंप चुनाव लड़ रहा है वहां हैंडपंप की मदद करना।


अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे किसान जानते होंगे कि डबल इंजन की सरकार ने उन्हें हर चीज में किल्लत दे दी, परेशानी पैदा की इतना दुख और तकलीफ किसानों को कभी नहीं झेलनी पड़ी होगी। युवाओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि आपने तस्वीर देखी होगी मुख्यमंत्री की लखनऊ के स्टेडियम की। उन्होंने बहुत सारे लैपटॉप बांटे, स्मार्टफोन, टेबलेट भी दिए। उन्होंने पूछा की बताओ हमारे हाथरस के नौजवानों को किसको मिला है, किसी को मिला कि नहीं मिला और इसलिए नहीं मिला क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री उसको चलाना नहीं जानते।


एटा में सपा कार्यकर्ताओं ने की पत्रकारों से अभद्रता

वहीं, दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एटा जनपद का दौरा करेगे। जहां अखिलेश यादव ने रामलीला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लेकिन अखिलेश यादव की जनसभा के पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने की पत्रकारों से अभद्रता व गाली-गलौज हुआ, जिसका वीडियो सामने आया है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story