×

Akhilesh-Shivpal Rally: आज अपने ही गढ़ में गरेजेंगे अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल का मिलेगा साथ, सपाईयों में जोश भरपूर

Akhilesh-Shivpal Rally: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जीत हर संभव कोशिश में जुटे हैं।

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 21 Dec 2021 5:22 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2021 5:24 AM GMT)
Akhilesh-Shivpal Rally: आज अपने ही गढ़ में गरेजेंगे अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल का मिलेगा साथ, सपाईयों में जोश भरपूर
X

Akhilesh-Shivpal Rally: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जीत हर संभव कोशिश में जुटे हैं। इसीलिए सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार यूपी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी (Mainpuri) में रैली करने जा रहे हैं। लेकिन, इस रैली की खास बात ये है कि इसमें अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ मंच साझा करेंगें।

गौरतलब है, कि बीते दिनों अखिलेश यादव चाचा शिवपाल यादव से मिले थे। दोनों ने सारे गिले-शिकवे बगल हटाकर आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षियों के खिलाफ साथ लड़ने का वादा किया। इसी क्रम में आज अपने ही गढ़ में समाजवादी पार्टी को संगठित करने के मकसद से मैनपुरी में इस रैली का आयोजन किया गया है। मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन संबोधन के बाद विजय यात्रा मैनपुरी ईशन नदी पुल के रास्ते एटा के लिए रवाना होगी।

8वें चरण की विजय रथ यात्रा

बता दें, कि चुनावी संग्राम के लिए समाजवादी पार्टी की यह 8वें चरण की विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) है, जो आज मैनपुरी से एटा तक निकाली जाएगी। ये सभी जानते हैं कि मैनपुरी आज से नहीं बल्कि मुलायम सिंह यादव के समय से ही सपा का मजबूत गढ़ रहा है। मौजूदा समय में भी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ही यहां से सांसद हैं।

यहां-यहां होंगे स्वागत

आज अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा के स्वागत के लिए ग्राम अंजनी, ग्राम महादेवा, ग्राम खिरिया पीपल तथा कस्बा कुरावली में जगह-जगह कार्यकर्ता खड़े रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग सपा प्रमुख अखिलेश यादव का स्वागत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे विजय रथ यात्रा एटा की सीमा में प्रवेश करेगी। फिर दोपहर 2 बजे के करीब एटा के मलावन में एक जनसभा होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story