×

Mathura Accident News: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ट्रक-बस में जोरदार भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख पुकार

Mathura Accident News: यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 80 के समीप आगरा से नोएडा की तरफ जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे धान से भरे ट्रक में जा घुसी। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Shreya
Published on: 8 Nov 2021 3:13 AM GMT
Mathura Accident News: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ट्रक-बस में जोरदार भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख पुकार
X

एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त वाहन (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Mathura Accident News: सोमवार की सुबह सुबह मथुरा- यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में दहशत का माहौल पैदा होने से चारों ओर चीख पुकार सुनाई दे रही है। हादसे के चलते महिला समेत आधा दर्जन सवारी बस में ही फंसी हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। घंटों बीत जाने के बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 80 के समीप आगरा से नोएडा की तरफ जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे धान से भरे ट्रक में जा घुसी। जिसमें करीब आधा दर्जन सवारियां बुरी तरह फंस गईं। घटना तड़के करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर 2 घंटे बाद एक्सप्रेस में सुरक्षाकर्मी और पुलिस पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के पास क्रेन और राहत उपकरण ना होने की वजह से घंटों इंतजार करना पड़ा। बस में फंसी हुई सवारिया चीख-पुकार मचाती रहीं।

मौके पर पहुंची पुलिस (फोटो- न्यूजट्रैक)

आए दिन हो रहे हादसे

सवाल यहां यह खड़ा होता है कि महंगा टोल वसूलने के बावजूद भी यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के नाम पर ठेंगा दिखाया जाता है। आए दिन हो रहे हादसे सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। आखिर हादसे के बाद मदद मिलने में इतना समय क्यों लगता है। तब तक घायल की जान ही निकल जाती है। बताया जा रहा है कि बस औरैया से दिल्ली जा रही थी। इसमें तमाम सवारियां दीपावली त्योहार के बाद वापस अपने काम धंधे पर लौट रही थीं।

सूचना पर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा। वही काफी देर बाद एंबुलेंस भी पहुंची। और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। जिनमें 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story