×

CM योगी का पुतला फूंकने से पहले हिरासत में लिए गए कांग्रेसी, जमकर की नारेबाजी

नोएडा में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 Sep 2021 9:49 AM GMT
Congress workers detained before burning effigy of CM Yogi Adityanath
X

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते पुलिस कर्मी। 

Mathura News: मथुरा में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। कांग्रेस पार्टी के यह कार्यकर्ता नोएडा में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से पूर्व ही हिरासत में ले लिया।

स्टेट बैंक चौराहा के पास से किया हिरासत

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को दोपहर 12 बजे स्टेट बैंक चौराहा पर नोएडा में प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। यह लोग प्रदर्शन करते उससे पहले ही पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।


इन कार्यकर्ताओं को किया हिरासत

नोएडा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद मुकद्दम, जिला युवा अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, महानगर अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, हरजीत सरदार, यथार्थ यादव, अजय मेहरा, शिशुपाल चौधरी आदि को पुलिस ने स्टेट बैंक चौराहे से हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस थाना सदर बाजार ले गयी । प्रदेश उपाध्यक्ष यतीन्द्र मुकद्दम ने बताया कि यह पुलिस प्रशासन की तानाशाही है।


पुलिस का कहना बिना सूचना दिए कर रहे थे प्रदर्शन

युवा कांग्रेस के प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल स्टेट बैंक चौराहा पहुंच गए। सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुँची पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही उनको प्रदर्शन करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे और सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि इन लोगों ने प्रदर्शन से पूर्व किसी प्रकार की न तो सूचना दी और नहीं अनुमति ली। यही वजह हैं कि इन लोगों को हिरासत में लिया गया हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story