Yogi Adityanath In Mathura: मांट में मुख्यमंत्री योगी ने दो सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण

Yogi Adityanath In Mathura: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के कस्बा मांट में 201,16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को भी विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किये।

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 Dec 2021 12:24 PM GMT
Yogi Adityanath In Mathura: मांट में मुख्यमंत्री योगी ने दो सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण
X

Mathura: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मथुरा (Mathura) के कस्बा मांट में 201,16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लाभार्थियों को भी विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने 4 माह के बालकों को गोद ने लेकर खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया।

पिछली सरकार ने प्रदेश को कर दिया था बदनाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकार ने इस प्रदेश को बदनाम कर दिया था। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को दंगा प्रदेश बना दिया था। प्रदेश में विकास के नाम परिवार वाद का विकास होता था। उन्होंने कहा कि बिजली के नाम पर पिछली सरकारों में भेदभाव किया जाता था हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में सभी को समान बिजली देने का काम किया है।


पूरे प्रदेश का हो रहा चौमुखी विकास

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि पहले एक परिवार का विकास होता था। आज पूरे प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है उन्होंने सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना खंड काल में सपा, बसपा और कांग्रेस कहीं नजर नहीं आए। यह लोग होम आइसोलेशन में थे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि उन्हें एक और सन्देश देने की आवश्यकता है कि कुछ दिन और आइसोलेशन में रहें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि पूर्व की सरकारों के कारण या कोई निवेश करने नहीं आता था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कब्रिस्तान के नाम पर और उनके बाउंड्री वॉल बनाने के नाम पर करोड़ों के खर्च किया जाता था आज हमारी सरकार में तीर्थों के विकास के नाम पर पैसा खर्च किया जा रहा है। उन्होंने किसी दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जो तांडव हुआ वह किसी से छुपा नहीं है उस समय ऐसा लग रहा था जैसे कोई कंस भावनाओं को रौंद रहा है।


जवाहर बाग कांड का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जवाहर बाग कांड (Jawahar Bagh incident) का भी जिक्र करते हुए कहा कि जवाहर बाग (Jawahar Bagh incident) की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय अपराधी माफियाओं के बोलबाला था। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार में पेशेवर अपराधी जेल में है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा कि उस बबुआ का कहना ही क्या है। अब जनता जनार्दन को तय करना है एक और राम भक्त सरकार है, दूसरी ओर राम भक्तों पर गोली चलाने वाली सरकार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि इस समय प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार है और दूसरी तरफ केंद्र में मोदी की सरकार है। उन्होंने कहा कि जनता को अच्छी तरह सोच समझ कर तय करना होगा कि वह अब किस प्रकार की सरकार चाहते हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 201 करोड की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

दोस्तो देश और दुनिया की बरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story