×

Mathura Mein High Alert: कृष्ण जन्मभूमि गूंजी श्रीराम के नारों से, सुरक्षा में लगी बड़ी सेंध

Mathura News Today: अतिसंवेदनशील मथुरा में अलर्ट के बीच श्री कृष्ण जन्मस्थान पर जय श्री राम के नारे लगे। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी और पांचों को हिरासत में ले लिया है।

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Shreya
Published on: 6 Dec 2021 10:30 AM GMT (Updated on: 6 Dec 2021 11:17 AM GMT)
Mathura Mein High Alert: कृष्ण जन्मभूमि गूंजी श्रीराम के नारों से, सुरक्षा में लगी बड़ी सेंध
X

शाही ईदगाह मस्जिद (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Mathura News Today: आज यानी 6 दिसंबर को हिंदूवादी संगठनों द्वारा मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Mosque Eidgah) में जलाभिषेक करने के एलान के बाद पुलिस द्वारा चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की बात कही गई थी। इसके साथ ही कारसेवा को लेकर भी पुलिस चौकन्ना थी, लेकिन इस बीच संवेदनशील इलाके में परिंदे के भी पर न मारने के दावे को 5 लोगों तार तार कर दिया है। दरअसल, अतिसंवेदनशील मथुरा में अलर्ट के बीच श्री कृष्ण जन्मस्थान पर जय श्री राम के नारे लगे। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी और पांचों को हिरासत में ले लिया है।

हिन्दू संगठन इसे सांकेतिक कारसेवा की शुरुआत कह रहे हैं। अतिसंवेदनशील मथुरा में अलर्ट के बीच श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जय श्री राम के नारे लगने की खबर तेजी से वायरल हो गई। श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर 5 लोगों ने जयश्री राम के नारे लगाए। अलर्ट के बीच नारे लगने की आवाज सुनते ही पुलिस हरकत में आ गयी और पांचों को हिरासत में ले लिया।

10 मिनट तक रहे श्री कृष्ण जन्मस्थान पर

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां पहुंचे कुछ लोग अचानक जय श्री राम के नारे लगाने लगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर 6 दिसम्बर को भगवान राम की जय जयकार के नारे लगने से पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल 5 लोगों को हिरासत में ले लिया और अज्ञात स्थान पर ले गए।

करणी सेना से जुड़े बताए जा रहे हैं लोग

बताया जा रहा है कि थाना कोसिकलां क्षेत्र के लालपुर गांव के विकास, श्याम सिंह चौहान, बल्लभ ,कृष्ण सिंह और सर्वेश दास श्री कृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचे और वहां जय श्री राम के नारे लगाने लगे। अचानक हुई नारेबाजी से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोग करणी सेना से जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली है

श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर हुई नारेबाजी और हिरासत में लिए गए पांचों लोगों के सम्बंध में जब पुलिस के अधिकारियों से जानकारी करने का प्रयास किया तो कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ। बाद में मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद ADG आगरा रेंज राजीव कृष्ण ने मामले में सफाई दी लेकिन रुकते रुकते दबे दबे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story