×

Mathura News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रै-वार्षिक चुनाव व अधिवेशन सम्पन्न, मुकुंद मिश्रा पुनः चुने गए अध्यक्ष

पूर्व में सरकार व इंडस्ट्री का लिंक टूटा हुआ था, लेकिन इस सरकार ने इसे जोड़ने का कार्य किया है। अब सोच में परिवर्तन की...

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Deepak Raj
Published on: 8 Sep 2021 1:51 PM GMT
Cabinet Minister Satish Mahana
X

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को गदा भेंट कर सम्मानित करते व्यापार मंडल के सदस्य

Mathura News: पूर्व में सरकार व इंडस्ट्री का लिंक टूटा हुआ था, लेकिन इस सरकार ने इसे जोड़ने का कार्य किया है। अब सोच में परिवर्तन की आवश्यकता है, सोच सकारात्मक होनी चाहिए। उक्त विचार छटीकरा-वृंदावन रोड स्थित श्रीकृष्णा आश्रम में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रै-वार्षिक चुनाव व अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने व्यक्त किए। कहा कि देश में अगर किसी ने व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी है तो वह हैं श्याम बिहारी मिश्रा। जिन अपेक्षाओं पर उन्होंने कार्य किए, आज ये जिम्मेदारी मुकुंद मिश्रा निभा रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए में स्वयं व्यापार मंडल के मजबूत वकील के नाते पैरवी करूंगा।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रै-वार्षिक चुनाव व अधिवेशन के दौरान उपस्थित गणमान्य लोग


उन्होंने लाला विशंभर दयाल व पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि जापान की दिशा-दशा दोनों बदली हैं। हम व्यापारी वर्ग हैं, इस दिशा को परिवर्तित करने का दायित्व हमारा है। वर्तमान सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आप मानो या ना मानो, निश्चित ही जीएसटी से सुधार आया है। व्यापारी परेशान इसीलिए है कि वह ज्यादा ईमानदार हो गया है। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि मंडल के 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने आज पुनः अध्यक्ष के रूप में चुनकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, इसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। व्यापारियों की लड़ाई मेरी सांस के अंतिम स्तर तक इसी तरह जारी रहेगी।


राजकुमार अग्रवाल मांट वालों ने कहा कि आज मथुरा में व्यापारियों के कान्हा के रूप में मुकुंद मिश्रा पुनः अध्यक्ष चुने गए हैं। इनके नेतृत्व में अब व्यापारी व्यापार मंडल को मजबूत करेंगे, साथ ही षडयंत्र रचने वालों को उखाड़ फेंकेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री सलिल विश्नोई व झांसी के मेयर रामतीर्थ सिंघल ने व्यापारियों को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। महानगर के अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, मीडिया प्रभारी विकास खन्ना व उनकी टीम ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को गदा भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां लक्ष्मी व भामाशाह की छवि के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने 80 जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मांट वाले, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, युवा नगर महामंत्री मृदुल अग्रवाल ने स्वागत पटका व माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष विशाल खुराना ने किया।

75 पदों पर हुए 110 नामांकन प्राप्त

मुख्य चुनाव अधिकारी शेलेन्द्र शर्मा, रामपुर ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद पर एक नामांकन तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 7 पदों पर 10 नामांकन हुए हैं। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के 15 पदों पर 18 नामांकन, महामंत्री के 2 पदों पर 4 नामांकन, संयुक्त महामंत्री के 7 पदों पर 9 नामांकन, मंत्री के 15 पदों पर 27 नामांकन, प्रचार मंत्री के 1 पद पर 2 नामांकन, संयुक्त प्रचार मंत्री के 2 पदों पर 3 नामांकन, संगठन मंत्री के 15 पदों पर 25 नामांकन तथा कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों पर 11 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 75 पदों के लिए 110 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

नगर अध्यक्ष विशाल खुराना ने कहा कि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। संगठन अब और अधिक मजबूती से व्यापारियों के साथ होने वाले उत्पीड़न की आवाज बनेगा। व्यापारी हितों में अब न झुकेंगे न हटेंगे। वहीं मीडिया प्रभारी विकास खन्ना ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में सभी व्यापारी प्रशासनिक भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। आने वाले समय में व्यापार मंडल इससे निजात दिलाने के लिए हर समय व्यापारी हित में संघर्षरत रहेगा।



ओबेसी की भाषा समाज को बांटने वाली - सतीश महाना

वृंदावन में चल रहे दो दिवसीय उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सम्मेलन में भाग लेने के लिए मथुरा के प्रभारी मंत्री सतीश महाना पहुंचे। जहां व्यापारियों द्वारा सतीश महाना का स्वागत किया गया। सतीश महाना व्यापारियों के सम्मेलन में बोलते हुए व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है सरकार व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और व्यापारी देश की नींव है। व्यापारियों के साथ किसी भी तरीके का उत्पीड़न सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।


सभा में मौजूद लोग


मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री सतीश महाना ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस भाषा का प्रयोग किया जा रहा है उससे लग रहा है कि वह समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। सतीश महाना ने कहा कि ओवैसी ना देश की भाषा जानते हैं ना संस्कृति। बुखार से हो रही मौतों के बारे में सतीश महाना ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उचित व्यवस्था करें गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं और बेडों की संख्या बढ़ाएं।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story