×

Mathura Yamuna Expressway Jam: मथुरा में लगा भयानक जाम, पांच घटे से लोग फंसे हैं जाम में

मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे, जाम, मथुरा टोल, ट्रैफिक जाम, जाम में फंसे लोग

Nitin Gautam
Published on: 7 Nov 2021 5:12 PM GMT
Expressway Jam
X

मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम (फोटो-न्यूजट्रैक)

Mathura Yamuna Expressway Jam: मथुरा-यमुना एक्सप्रेसवे कई किमी लंबा जाम (Mathura Traffic Jam)। आगरा-नोएडा एक्सप्रेस वे। आगरा से नोएडा जाने वाले ट्रैक पर वाहनों की लगी लंबी कतार से बने जाम के हालात। दो से तीन किमी की दूरी में रेंगते नजर आ रहे वाहन। आगरा, इटावा, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों की वजह से लगा है जाम।

दीपोत्सव भाई दूज को मनाकर दिल्ली नोएडा वापसी कर रहे लोगों भीड़ के चलते जाम के हालात। सुबह से ही वाहनों के भारी दबाब के चलते शाम को बदतर हो गए हालात। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने वाहनों का दबाब कम करने के लिए लगाए अतिरिक्त कर्मचारी। अतिरिक्त कर्मचारियों के लगने के बाद भी सामान्य नहीं हुए हालात। थाना मांट क्षेत्र के जावरा टोल प्लाजा के पास है जाम (Mathura Yamuna Expressway Jam) के हालात।

यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर वाहनों की कतार

Mathura Yamuna Expressway Jam - यमुना एक्सप्रेस वे पर त्यौहार कर रविवार को दिल्ली-नोएडा की ओर लौट रहे वाहनों से ट्रैफिक का दबाव बढ गया है। जिससे जाबरा टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। जिन्हें टोल पास करने के लिए अपनी बारी का काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर में काम-धंधा व नौकरी करने वाले आगरा, इटावा, मैनपुरी व कानपुर, लखनऊ साइड के लोग दीपोत्सव का त्यौहार मनाने के बाद रविवार को वापस लौट रहे हैं।

रविवार सुबह से ही नोएडा की ओर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा। शाम को ट्रैफिक के दबाब बढ़ते बढ़ते जाबरा टोल पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। जिससे नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों की तीन किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लग गई।


जाबरा टोल इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया की त्यौहार कर वापिस लौटने की बजह से एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक बढ़ गया। जिसे कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई। जिससे वाहनों को टोल पास करने के लिए इंतजार करना पड़ा। वही दिनभर में 40 हजार से अधिक वाहन गुजरे इसके साथ ही टोल पर व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story