×

कान्हा की नगरी से प्रसपा का चुनावी शंखनादः सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा सरकार उखाड़ फेकने को तैयार- शिवपाल यादव

Shivpal Singh Ka Chunavi Shankhnaad:

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Shreya
Published on: 12 Oct 2021 6:36 AM GMT (Updated on: 12 Oct 2021 8:52 AM GMT)
कान्हा की नगरी से शिवपाल का चुनावी शंखनादः सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा पहुंची वृंदावन
X

शिवपाल की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Shivpal Singh Ka Chunavi Shankhnaad: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party- PSP) ने आज कान्हा की नगरी से चुनावी शंखनाद कर दिया। इस दौरान सामाजिक परिवर्तन रथ पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा है कि वह सभी विपक्ष की पार्टियों के साथ जुड़कर इस भाजपा की सरकार को उखाड़ने के लिए तैयार हैं। उनके साथ रथ पर सवार कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन ने यहां आम सभा में लखीमपुर खीरी हिंसा प्रकरण में भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि हिंसा प्रकरण में इस्तीफा तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का होना चाहिए क्योंकि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी उन्हीं के अधीन आते हैं। आशीष मिश्रा सिर्फ मोहरा हैं। सपा नेता अखिलेश यादव जमीन पर दिखाई नही देते हैं। प्रियंका व शिवपाल ही जमीनी नेता हैं। इससे पहले श्री यादव ने ठाकुर बांके बिहारी भगवान (Banke Bihari Ke Darshan) का आशीर्वाद लेकर सामाजिक परिवर्तन रथ (Samajik Parivartan Rath Yatra) से जनसभा स्थल पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस से पहले रास्ते में उनकी कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन से मुलाकात हुई और वह उनके साथ रथ पर सवार हो गए। यहां की सभा के बाद वह प्रदेश की जनता को जागरूक करने निकलेंगे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की मौजूदा सरकार (BJP Yogi Government) के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिये कान्हा की नगरी को चुना है। 12 अक्टूबर यानी आज ठाकुर बांकेबिहारी मन्दिर (Banke Bihari Mandir) में पूजा अर्चना के उपरांत श्री यादव सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार हो गए हैं।

मथुरा के वृन्दावन से आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है जिसमें बड़ी संख्या में प्रसपा के नेता शामिल हुए हैं। वहीं प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने साफ कहा है कि वो सभी विपक्ष की पार्टियों के साथ जुड़कर इस भाजपा की सरकार को उखाड़ने के लिए तैयार हैं।

शिवपाल सिंह ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर चले हैं। पूरा देश और उत्तर प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा है। किसानों का हाल देख लिया है। 10 महीने से किसान धरने पर बैठा है। लखीमपुर खीरी में किसान मार दिए गए, किसानों मजदूरों की सरकार को चिन्ता नहीं है। देश की विकास दर कहां पहुँची है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने एक भी वायदा पूरा नही किया। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं जबकि पाँच साल पहले क्या कीमत थी, रसोई गैस की कीमत के दाम बढ़े हुए है।

प्रसपा नेता शिवपाल ने कहा कि चेलेंज दिया है, चुनौतियाँ बहुत हैं, नेताजी के साथ चलकर समाजवादी पार्टी को बुलंदियों पर पहुचाया। पार्टी को कहां पहुँचा दिया कौन थे वो लोग, हम जनता के बीच जायेंगे। सामान्य वर्ग के लोग बहुत परेशान हैं। इसलिए सामाजिक परिवर्तन रथ सत्ता परिवर्तन के लिए निकाला है। समान विचार धारा के लोग सब एक हो जाओ। बीजेपी की सरकार हटाने के लिये हमने मथुरा वृन्दावन में बहुत काम किया है।

उन्होंने कहा जो सरकार वायदा खिलाफी करे, वह सरकार सत्ता में रहने लायक नहीं है। हमने बिना पैसे के नौकरी दी थी, हम ऐसा कानून बनाने का काम करेंगे कि हर परिवार से एक बेटा एक बेटी को नौकरी मिले। उन्होंने कहा कि निजीकरण नहीं होगा। श्री यादव ने कहा कि यह धर्म युद्ध है। धर्मयुद्ध में कृष्ण जैसे सारथी की जरूरत है नौजवानों हमारे सारथी बन जाओ।

प्रमोद कृष्णम ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार चल रही अधर्म के रास्ते पर

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का समर्थन करने आये कांग्रेस नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी है। इस अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शिवपाल सिंह यादव ने रथयात्रा शुरू की है।

प्रमोद कृष्णम ने बताया कि शिवपाल यादव से उनके निकटतम सम्बन्ध हैं और वह कल्कि आश्रम से भी जुड़े हुए हैं। उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देने आया हूँ। इस दौरान उनसे जब प्रसपा और कांग्रेस के नेताओं के मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में जनता दुःखी है किसानों को कुचला जा रहा है जिन नेताओं पर जिम्मेदारी थी वह कहीं नजर नहीं आ रहे। सड़क पर जो नजर आ रहा है वह या तो प्रियंका जी हैं या फिर शिवपाल जी।

प्रमोद कृष्णम ने बताया कि राजनीति सम्भावनाओं का क्षेत्र है, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उत्तरप्रदेश की सरकार को हटाने के लिए समान विचारधारा के लोग एक साथ आ कर प्रदेश को इस अधार्मिक, अनैतिक, असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक, तानाशाह सरकार को 2022 में उखाड़ फैंकेंगे।

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव से जो उम्मीद थी उस पर वह खरे नहीं उतरे हैं, जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे। गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह भविष्य तय करेगा।

ब्राह्मणों द्वारा मिला आशीर्वाद

श्री बांकेबिहारी मन्दिर में एक सौ एक ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद कर शिवपाल यादव को आशीर्वाद दिया गया है। मथुरा मार्ग स्थित सौ शैय्या अस्पताल के समीप कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के उपरांत रथ में सवार होकर मथुरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से आगरा के लिये रवाना होंगे।

योगी सरकार पर साधा निशाना

रथयात्रा शुभारंभ की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रसपा के महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि योगी सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। चाहे कानून व्यवस्था हो या, बेरोजगारी हर मुद्दे पर सरकार की नाकामी सामने आ रही है। लखीमपुर में किसानों का हाल हम देख चुका है। इसीलिए अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाये। सपा के साथ गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि राजनीति अपार सम्भावनाओ का क्षेत्र है। प्रसपा प्रमुख राजनीति के गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी हैं। वो जो भी निर्णय लेंगे। जनहित में होगा।

इससे पूर्व कल इटावा में सैफई से प्रसपा प्रमुख का रथ रवाना हुआ था। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव द्वारा समाजवादी पार्टी को समझौते के लिए दी गई डेडलाइन निकलने के बाद दोनों दलों के एक मंच पर आने की संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं। प्रगति शील समाजवादी पार्टी विधान सभा चुनाव 2022 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसे में यादव वोटों का बंटना तय माना जा रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story