UP Election 2022: उन्हें हमारी सैनिकों पर भरोसा नहीं, वो चीनी मीडिया की मानते हैं : मथुरा में राहुल पर गरजे राजनाथ

राजनाथ सिंह ने यहां गलवान घाटी में हुए चीनी सैनिकों से संघर्ष का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर हमला बोला।

aman
Written By aman
Published on: 5 Feb 2022 9:46 AM GMT
rajnath singh
X

rajnath singh

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले चरण के मतदान (Voting) के लिए चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इसी क्रम में शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) चुनाव प्रचार किया। बता दें. कि यहां 10 फरवरी 2022 को पहले चरण के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने यहां गलवान घाटी में हुए चीनी सैनिकों से संघर्ष का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह बोले, उन्हें (राहुल को) भारतीय सैनिकों की वीरता पर भरोसा नहीं है, इसके बजाय वो चीनी मीडिया (Chinese media) पर ज्यादा भरोसा करते हैं।

'हम सीमा पार कर सकते हैं'

केंद्रीय रक्षा मंत्री शनिवार को मथुरा में थे। यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हमने दुनिया को संदेश दिया है, कि 'भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं है। हम सीमा पार कर सकते हैं और हमला भी कर सकते हैं।' रक्षा मंत्री की इन बातों का तात्पर्य पूर्वी लद्दाख के सेक्टर में जून 2020 की झड़प से संबंधित था।

उन्हें चीनी मीडिया पर भरोसा, अपने जवानों पर नहीं

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह आगे बोले, 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कई भारतीय जवान गलवान में और कुछ चीनी सैनिक मारे गए। दरअसल उन्हें चीनी मीडिया पर भरोसा था। जबकि, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बताया कि 38 से 50 चीनी सैनिक गलवान में मारे गए थे। कांग्रेस नेता को हमारी सेना के जवानों की वीरता पर भरोसा नहीं है।'

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, रक्षा मंत्री के रूप में उनका दृढ़ विश्वास है कि कोई भी भारत के गौरव पर हमला नहीं कर सकता। इस दौरान उन्होंने यूपी के योगी सरकार में कानून-व्यवस्था की बेहतरी की भी बात की।

प्रदेश से अपराधी भाग रहे

राजनाथ ने कहा, 'यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण रही है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ सराहना के पात्र हैं। प्रदेश से अपराधी भाग रहे हैं। माफिया की संपत्तियों को तोड़ा जा रहा है। यूपी तरक्की की राह पर अग्रसर है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। तहसीलों और प्रखंड मुख्यालयों को जोड़ने के लिए नई सड़कें बनी हैं।' बता दें, कि मथुरा में राजनाथ सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार पूरन प्रकाश के लिए प्रचार किया।

राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं

रक्षा मंत्री के निशाने पर समाजवादी पार्टी भी रही। सपा पर निशाना साधते हुए राजनाथ बोले, यह पार्टी प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति करती है। धर्म आधारित राजनीति की तलाश करती है।' उन्होंने कहा, 'राजनीति समाज, राष्ट्र बनाने के लिए है, न कि केवल सरकार बनाने के लिए। राजनीति में न्याय और विकास की बात होनी चाहिए।' बीजेपी विभाजन के आधार पर राजनीति को स्वीकार नहीं करने जा रही'।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story