UP Election 2022: इस सीट पर 33 साल से चल रही है एक ही विधायक की लहर

Up Election 2022 : मांट विधानसभा में 10 फरवरी को होने वाले मतदान में बसपा ने एक बार फिर श्याम सुंदर शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 31 Jan 2022 5:15 AM GMT
Up Election 2022
X

विधायक श्याम सुंदर शर्मा  (social media)

Up Election 2022: कई कोशिशों के बाद चुनाव में कई राजनीतिक विधानसभा (Political Vidhan sabha) की चौखट को नहीं छू पाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि लगातार आठ बार विधायक बनते हैं।

ऐसे ही एक विधायक हैं मथुरा की मांट सीट(Mant seat of Mathura) श्याम सुंदर शर्मा (MLA Shyam Sundar Sharma) जो 1989 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं भले ही वह किसी भी दल से चुनाव लडे़ हों और उनके सामने कोई भी प्रत्याषी रहा हो। पर यहां की जनता उन्हे हर बार विधानसभा भेज देती है।

मांट सीट से कौन कौन जीता

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura) की मांट सीट से श्याम सुंदर शर्मा ने 1989 में पहला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़कर जीता। इसके बाद वह 1991 की राम लहर और 1993 के चुनाव में भी इसी पार्टी से चुनाव लडकर जीते।

फिर जब कांग्रेस में टूटन हुई और नारायण दत्त तिवारी अर्जुन सिंह ने अलग कांग्रेस बनाई तो 1996 में उन्होंने कांग्रेस (तिवारी) से टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद वह नरेश अग्रवाल की लोकतांत्रिक कांग्रेस में आ गए और 2002 और 2007 में वह इसी दल से फिर चुनाव जीते।

श्याम सुंदर शर्मा मांट सीट से फिर बने विधायक

यहां तक कि श्याम सुंदर शर्मा ने अपने दम पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से चुनाव लड़ा। रालोद के गढ में पहली बार चुनाव लड रहे चौ अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी से चुनाव हार गए। छह महीने के अंदर ही मथुरा सीट से सांसद बने जयंत चौधरी के जाने के बाद हुए विधानसभा उपचुनाव में श्याम सुंदर शर्मा अपनी मांट सीट से चुनाव जीतकर फिर विधायक बन गए।

इस बीच जब 2017 का विधानसभा का चुनाव नजदीक आया तो एक साल पहले श्याम सुंदर शर्मा ने बसपा का दामन थाम लिया और 2017 का चुनाव बसपा के टिकट पर लडते हुए रालोद के योगेश चौधरी को तकरीबन 500 वोटों के अंतर से हरा कर 8वीं बार विधानसभा पहुंचे।

यहां यह बताना जरूरी है कि मांट में एक लाख से अधिक जाट मतदाता हैं। करीब 55 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं। दलित करीब 42 हजार तो ठाकुर मतदाता 38 हजार हैं। मुस्लिम 22 हजार, वैश्य 20 हजार, गुर्जर, बघेल और निषाद 12-12 हजार हैं।

10 फरवरी को होगा चुनाव

मांट विधानसभा में 10 फरवरी को होने वाले मतदान में बसपा ने एक बार फिर श्याम सुंदर शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा के टिकट पर राजेश चौधरी चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं कांग्रेस ने सुमन चौधरी को उतारा है। इधर रालोद और सपा में अपने प्रत्याशी को लेकर टकराव कायम है।

रालोद ने इस सीट पर योगेश नौहवार को प्रत्याशी बनाया तो सपा ने संजय लाठर को को अपना प्रत्याशी बना दिया। अब दोनों ही उम्मीदवार नामांकन करा मैदान में हैं। इसे फ्रेंडली फाईट कहा जा रहा है लेकिन इस आपसी टकराव का लाभ श्याम सुंदर शर्मा को पूरा मिलने की उम्मीद है। अगर वह यह चुनाव भी जीत जाते हैं तो विधानसभा में वह नौवी बार दस्तक देंगे। श्याम सुंदर शर्मा की कोशिश ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम और अन्य पिछड़े वर्ग के सहारे अपनी विजय पताका फहराने की है।

mathura assembly constituency,mathura lok sabha constituency, Shyam Sundar Sharma political career, Up election 2022, Mant seat of Mathura, MLA Shyam Sundar Sharma, Shyam Sundar Sharma Wikipedia, Shyam Sundar Sharma political career, Shyam Sundar Sharma profile, Up election 2022 latest news, congress, bjp, congress ka bjp par hamla, bjp government, yogi Adityanath government, priyanka gandhi, up election 2022 result date, up election 2022 yogi, up election 2022 astrology, up election 2022 chances, up election 2022 date, up election 2022 announcement, who will win up election 2022 quora, up election 2022 date hindi, up election 2022 opinion poll ndtv, up election 2022 quint, up election 2022 india, rss on up election 2022, up election 2022 twitter, up election 2022 com, up election 2022 trends, up election 2022 group discussion, up election 2022 election date, up election 2022 samajwadi party, up election 2022 bjp, up election 2022 youtube, up election 2022 tentative date, up election 2022 forecast, up election 2022 seats, who win up election 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story