×

UP Election 2022: मांट विधानसभा सीट पर थमा सपा-आरएलडी का विवाद, अब संजय लाठर लड़ेंगे चुनाव

UP Election 2022: जनपद मथुरा की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली मांट विधानसभा पर सपा और आरएलडी के गठबंधन के बीच पनपा विवाद अब थम गया है।

Nitin Gautam
Written By Nitin GautamPublished By Shreya
Published on: 25 Jan 2022 5:53 AM GMT (Updated on: 25 Jan 2022 6:45 AM GMT)
UP Election 2022: मांट विधानसभा सीट पर थमा सपा-आरएलडी का विवाद, अब संजय लाठर लड़ेंगे चुनाव
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: जनपद मथुरा की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली मांट विधानसभा (Mant Assembly Seat) पर सपा और आरएलडी के गठबंधन के बीच पनपा विवाद (SP And RLD Vivad) अब थम गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने जाँच के दौरान आरएलडी के प्रत्याशी योगेश नौहवार (Vishal Nauhwar) का नामांकन निरस्त कर दिया है। जाँच के दौरान योगेश नौहवार के 10 प्रस्तावक न होने पर अब वह निर्दलीय के रूप में भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। योगेश नौहवार के पर्चा निरस्त होने के बाद अब साफ है कि इस सीट से सपा - आरएलडी प्रत्याशी के रूप में संजय लाठर (Sanjay Lather) चुनाव लड़ेंगे जबकि आरएलडी प्रत्याशी के रूप मे संजय लाठार की पत्नी बबिता सिंह ने जो नामांकन दाखिल किया था उसे वह नाम वापिसी की तारीख तक वापस ले लेंगी।

दरअसल, मथुरा की मांट विधानसभा पर जनपद के अलावा प्रदेश व केंद्रीय नेताओं की नजर टिकी हुई हैं उसकी वजह भी साफ है। जनपद की जाट बाहुल्य मांट विधानसभा को आरएलडी का गढ़ माना जाता है, इस सीट पर आरएलडी का मुकाबला लगातार विधायक चुने जा रहे श्याम सुंदर शर्मा (Shyam Sunday Sharma) से रहता है लेकिन आठ बार के विधायक श्याम सुंदर शर्मा को आरएलडी कभी परास्त नहीं कर पायी। आरएलडी के युवराज जयंत चौधरी ने पहला चुनाव पंद्रहवी लोकसभा के लिए भाजपा की बैशाखी पर 2009 मे लड़ा और प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर राजनीती में कदम रखा।

जयंत का जादू लोगों के सिर पार इस कदर चढ़ा की सांसद रहते हुए जयंत ने मांट विधानसभा से चुनाव लड़ा और लगातार 6 बार के विधायक व पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री को हरा कर इतिहास लिखा और विजयश्री हासिल की। लेकिन आरएलडी के सर बंधा जीत का सेहरा ज्यादा दिन तक नहीं रह पाया और जयंत चौधरी को मनमोहन सरकार को मजबूती देने के लिए सांसद बने रहना पड़ा और विधानसभा से त्यागपत्र देना पड़ा। सपा सरकार में हुए उपचुनाव में सपा से संजय लाठार को पटखनी दे श्याम सुंदर शर्मा एक बार फिर विधायक बने और उसी का परिणाम है कि सपा के कद्दावर नेता एमएलसी संजय लाठर उस दर्द को आज तक नहीं भुला पाए और एक बार फिर सपा - आरएलडी गठबंधन में कूटनीति का सहारा लेकर योगेश नौहवार का पर्चा केंसिल करा फिर एक बार श्याम सुंदर शर्मा के सामने ताल ठोकने को तैयार हैं।

यह बात अलग है कि सपा सरकार में हुए उपचुनाव में संजय लाठार के प्रचार में अखिलेश सरकार के दिग्गज मंत्रियों से लेकर खुद अखिलेश यादव ने मांट सीट की जनता से तमाम वायदे किये लेकिन मांट की सरदारी ने किसी को नेता नहीं माना और श्याम सुंदर शर्मा को अपना नेता माना और आज भी श्याम सुंदर शर्मा उसी जनता के भरोसे नौवी बार वेतरनी पार करने को तैयार हैं।

श्याम सुंदर शर्मा की जीत आसान

जनपद की 5 विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक चर्चित मांट विधानसभा सीट पर बने आंकड़ों के बाद अब एक बार फिर बसपा प्रत्याशी श्याम सुंदर शर्मा की जीत आसान मानी जा रही है क्योंकि इस सीट पर इस बार फिर दो जाट प्रत्याशी भाजपा से राजेश चौधरी व सपा से संजय लाठर आमने सामने आ गए हैं जिसकी वजह से जाट वोट दो जगह बटेगा और बसपा व ब्राह्मण वोट बैंक के सहारे श्याम सुंदर शर्मा का रास्ता आसान होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में देखना होगा की दो जाट प्रत्याशियों के मैदान में होने के बाद, क्या भाजपा प्रत्याशी आजादी के बाद से लेकर पार्टी का खाता न खुलने के सिलसिले को तोड़ पाएंगे और सपा- आरएलडी प्रत्याशी संजय लाठर जीत दर्ज कर सरकार होने के बाद भी उपचुनाव मे मिली हार के पुराने दर्द पर जीत का मल्लहम लगा पाएंगे या नहीं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story