×

UP Block Pramukh Election: बंदूक की नोंक पर BDC सदस्यों को लाया गया मतदान केंद्र, दो आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ जनपद में बंदूक की नोंक पर BDC सदस्यों को मतदान केंद्र तक बस में लाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Garima Singh
Report Garima SinghPublished By Shashi kant gautam
Published on: 11 July 2021 1:48 AM GMT
Two accused who brought BDC members to the polling booth at gunpoint arrested
X

बंदूक की नोंक पर BDC सदस्यों को मतदान केंद्र तक लाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: फोटो- सोशल मीडिया  

UP Block Pramukh Election: उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में इस कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली जिसमें अलीगढ़ जनपद में बंदूक के साए में BDC सदस्यों को बस में लाने के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। मीडिया में खबर चलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लाइसेंसी बंदूक सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है।

पकड़े गये आरोपियों के नाम प्रेम शंकर और सुनील कुमार है। ब्लाक प्रमुख चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बंदूक की नोंक पर बीडीसी सदस्यों को लाया गया मतदान केन्द्र तक

शनिवार को गंगीरी ब्लाक प्रमुख चुनाव में लग्जरी बस से महिला बीडीसी सदस्यों को मतदान केन्द्र तक लाया गया था। इस दौरान बस के अंदर से बंकूकधारी लोग निकले। और भाजपा के विधायक छर्रा विधान सभा के विधायक रवेन्द्र पाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह बीडीसी सदस्यों को लाइन लगाकर मतदान के अंदर ले गये।

समाजवादी पार्टी की वीरवती देवी ने दर्ज की जीत: फोटो- सोशल मीडिया

दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया

इस दौरान बस के अंदर से बंदूक सवार लोगों के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर जिला प्रशासन भी असहज हो गया। वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं देर शाम दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सपा के पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि महिला बीडीसी सदस्यों के पतियों को बंधक बनाया गया और वोट डालने के लिए दबाव भा डाला गया। सपा जिलाध्यक्ष ने भी भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। वहीं शआम को गंगीरी ब्लाक प्रमुख का परिणाण आया तो समाजवादी पार्टी की वीरवती देवी ने भाजपा के राकेश यादव को नौ वोट से हरा दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story