×

BRD प्रकरण: राजीव मिश्रा, पूर्णिमा शुक्ला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

aman
By aman
Published on: 31 Aug 2017 9:35 AM GMT
BRD प्रकरण: राजीव मिश्रा, पूर्णिमा शुक्ला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
X
BRD प्रकरण: राजीव मिश्रा, पूर्णिमा शुक्ला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज मामले पर आज (31 अगस्त) गोरखपुर की दीवानी कचहरी के कमरा नंबर- 8 के एंटी करप्शन कोर्ट में दोनों आरोपियों पूर्व प्राचार्य राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी पूर्णिमा शुक्ला को पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें ...गोरखपुर कांड : CM योगी के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस संबंध में सरकारी वकील विष्णुदत्त मिश्र ने बताया कि कोर्ट के सामने हमने अपना पक्ष रखा है। अब तक हमारे हाथ जो सबूत लगे हैं उसके आधार पर राजीव मिश्रा पर धारा 308, धारा 409, धारा 210 बी, धारा 7/13 एंटी करप्शन का चार्ज बन रहा है। वहीं उनकी पत्नी पूर्णिमा शुक्ला के खिलाफ धारा- 7/13, 120 बी और धारा 8 व 9 एंटी करप्शन का चार्ज बन रहा है।

ये भी पढ़ें ...Gorakhpur Tragedy: राजीव मिश्रा STF के लिए भी बने मुसीबत

उन्होंने बताया इस पर बचाव पक्ष ने आप्पति जताई। बचाव पक्ष का कहना था कि पुलिस दोनों आरोपियों पर गलत धाराएं लगाकर रिमांड पर ले रही है। लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पाया कि राज्य सरकार की तरफ से लगाए गए आरोप और सबूत पर्याप्त हैं। इसी लिए कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story