×

Lucknow News: लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत

Lucknow News: दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे। दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई। शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई।

Network
Report Network
Published on: 4 Dec 2022 2:23 AM GMT
The bride fell on the stage as soon as the groom was garlanded, died of a heart attack
X

लखनऊ में दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन को आया हार्ट अटैक, मौत: Photo- Social Media

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक शादी समारोह में उस समय मातम पसर गया जब दूल्हे को जयमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। यह मामला लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का है। परिजनों ने दुल्हन को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, दुल्हन की हार्टअटैक से मौत (bride died of heart attack) हुई है।

बताया जा रहा है कि बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से मलिहाबाद पहुंची थी। शादी समारोह में शामिल सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां थीं लोग नाच-गा रहे थे, लोगों ने खाना खाया और स्टेज के पास वरमाला की रस्म देखने पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे। दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई। इसके बाद बारी थी शिवांगी की। शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई।

हार्ट अटैक से हुई शिवांगी की मौत

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। उधर दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए।

दूल्हा विवेक दुल्हन की मौत से सदमे में

जहां एक तरफ शादी समारोह में जिन लोगों के चेहरों पर खुशियां छाईं थीं वहीं एक पल में उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। इस दुखद घटना से मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम और भाई अमित सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हा विवेक भी दुल्हन की मौत से सदमे में है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story