×

Aligarh News: बिहार की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने थाने में रचाई शादी, जानिए क्या था पूरा मामला

Aligarh News: अपने पति को देख पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद पति और पत्नी ने गिले-शिकवे मिटाए। लेकिन फिर वो हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी। पत्नी अपने पति के साथ दोबारा शादी करने की जिद कर बैठी।

Laxman Singh Raghav
Published on: 13 April 2023 6:17 PM GMT
Aligarh News: बिहार की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने थाने में रचाई शादी, जानिए क्या था पूरा मामला
X
अलीगढ़ में बिहार की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने थाने में रचाई शादी: Photo- Newstrack

Aligarh News: इगलास थाना पुलिस की एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। जहां पत्नी से लड़ाई कर घर छोड़ने और बिछड़ जाने के बाद पति को तलाश कर पुलिस ने राजस्थान से अलीगढ़ के इगलास थाने बुलाया। पत्नी को भी वहीं पर बुलाया गया। अपने पति को देख पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद पति और पत्नी ने गिले-शिकवे मिटाए। लेकिन फिर वो हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी। पत्नी अपने पति के साथ दोबारा शादी करने की जिद कर बैठी।

पुलिस ने कराया शादी का बंदोबस्त

पत्नी की जिद पर पति भी राजी हो गया और पुलिस ने इसमें आयोजक की भूमिका निभाई। थानेदार ने शादी के इंतजाम कराना शुरू कराए। फूल-माला से लेकर खाने-पीने तक की व्यवस्था की गई। बकायदा जयमाल कराते हुए थाने के भीतर दोनों पति-पत्नी की फिर से शादी कराई गई। थाना परिसर में हुई इस शादी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताते नजर आए। जबकि कुछ लोग इसे बेवजह की कवायद बताकर उपहास भी करते नजर आए।

कस्बे में भटकती मिली थी महिला

जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य की रहने वाली एक शादीशुदा महिला खुशबू की शादी राजस्थान राज्य के जिला जोधपुर थाना शेरगढ़ इलाके के निवासी युवक भंवराराम के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद पत्नी खुशबू अपने पति से झगड़ा करके पति का घर छोड़कर बिछड़ गई थी। इगलास कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बिहार की एक नवविवाहित महिला खुशबू तीन दिन पूर्व भटकी हुई कस्बा में मिली थी। जिसे वनस्टॉप पर ठहराया गया था। महिला के पूछने पर उसने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है।

जिसके बाद उसकी बताई जानकारी के आधार पर उसके पति का पता लगाकर उसे इगलास कोतवाली बुलाया गया। जिस पर महिला खुशबू ने कहा कि आप सबके समक्ष इसको दोबारा शादी करनी होगी। तभी वह दोबारा अपने पति के साथ जाएगी। कस्बा इंचार्ज दिनेश चंद्र ने बाजार से वरमाला, मिठाई व गिफ्ट मंगाया। जिसके बाद पति पत्नी ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। मिठाई खिलाई और दोबारा अलग न होने की कसम खाते हुए साथ चले गए। थाने में हुई शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Laxman Singh Raghav

Laxman Singh Raghav

Next Story