TRENDING TAGS :
शराब पीकर वरमाला डालने पहुंचे तीन दूल्हे, दुल्हनों ने शादी से किया इनकार
ग्रेटरनोएडा के दादरी में दतावली गांव आई बारात को लड़की पक्ष ने खदेड़ दिया। दरअसल यहां एक ही परिवार के तीन भाईयों की एक साथ शादी होनी थी। वरमाला के दौरान माला डालते समय दुल्हन को दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आई। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।
प्रतीकात्मक फोटो
नोएडा: शराबियों और दहेज लोभियों को वरमाला के दौरान सबक सिखाकर एक ही परिवार की तीन बेटियों ने मिसाल पेश की है। दरअसल ग्रेटर नोएडा में दादरी के दतावली गांव में एक ही परिवार के तीन भाईयों की एक साथ शादी होनी थी। वरमाला के दौरान माला डालते समय दुल्हन को दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आई। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष को खदेड़ते हुए गांव से बाहर कर दिया।
बुलंदशहर से आई थी बारात
-बारात बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद के राजा रामपुर गांव से आई थी।
-यहां गजेंद्र उर्फ रज्जो के तीन बेटे गौरव, कुलदीप, कुल्ली की शादी दतावली गांव के सुरेश की तीन लड़कियों के साथ तय हुई।
-दोस्तों के साथ गाजे बाजे के साथ बारात लेकर रज्जो गांव पहुंचा।
-शादी की खुशी में तीनों दूल्हों ने भी शराब पी ली लेकिन उसकी महक नहीं छिपा सके।
यह भी पढ़ें ...शादी के बाद ससुराल के लिए विदा हुई दुल्हन फरार, दूल्हा बस देखता रह गया
तीनों दूल्हों ने पी रखी थी शराब
-वरमाला के दौरान तीनों दूल्हे वरमाला लेकर स्टेज पर खड़े थे।
-माला डालने के दौरान दुल्हन को कुलदीप के मुंह से शराब की बदबू आ गई।
-जिसके बाद उसने शादी से मना कर दिया।
-लड़की पक्ष ने कहा कि हम शराबियों के यहां अपनी बेटी नहीं देंगे।
-इसके बाद विवाद बढ़ गया। बाकी दोनों दुल्हनों ने भी शादी से मना कर दिया।
क्या कहना है पुलिस का ?
-बारात को खदड़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
-पुलिस ने दुल्हन पक्ष की शिकायत पर तीनो दुल्हों को हिरासत में लिया।
-सीओ पीयूष सिंह ने बताया कि पूरा मामला दहेज का है।
-लड़की पक्ष ने शादी में तीन कार मांगे जाने का आरोप लगाया।
-इसपर लड़की पक्ष ने एक कार लड़के पक्ष को दी। जिसे लड़के पक्ष ने लेने से इंकार कर दिया।
-इस बात को लेकर शादी की रस्म के दौरान विवाद हुआ।
-जिसके बाद दुल्हनों ने शादी से मना किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए PHOTOS
दहेज में दी गई थी यही कार