×

शादी के बाद ससुराल के लिए विदा हुई दुल्हन फरार, दूल्हा बस देखता रह गया

By
Published on: 1 Jun 2016 12:16 PM GMT
शादी के बाद ससुराल के लिए विदा हुई दुल्हन फरार, दूल्हा बस देखता रह गया
X

लखनऊ: भदोही में शादी संपन्न होने के बाद बारातियों संग विदा होकर ससुराल आ रही एक दुल्हन बीच रास्ते से ही प्रेमी संग फरार हो गई। दूल्हा और उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन दुल्हन का कुछ पता नहीं चला। देखते ही देखते शादी की खुशियां काफूर हो गई। मुरझाए चेहरे के साथ बराती घर लौट गए।

कहां की घटना ?

-चौरी बाजार स्थित एक बस्ती से बरात इलाहाबाद के सराय ममरेज गांव गई थी।

-देर रात वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुल्हन की विदाई की गई।

-प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में एक युवक कार का पीछा कर था।

कार में सवार युवक प्रेमी था

-तभी दुल्हन ने बाइक सवार युवक को अपने मायके का बताते हुए गाड़ी रुकवाई।

-इस बीच दुल्हन युवक से कुछ बात करने लगी और इसी बीच दूल्हा और बराती कुछ समझ पाते, तब तक दुल्हन प्रेमी की बाइक पर बैठकर आंखों से ओझल हो गई।

-बाद में पता किया गया तो वह युवक दुल्हन का प्रेमी निकला।

Next Story