TRENDING TAGS :
दहेज में नहीं मिली कार तो शादी वाले दिन ही दूल्हा दूसरी लड़की के साथ फरार
ताजनगरी में दूल्हे द्वारा शादी वाले दिन दुल्हन को छोड़ कर किसी ओर लड़की के साथ भागने का मामला सामने आया है। लड़की पक्ष दहेज़ में कार न मिलने पर दूल्हे द्वारा सुनियोजित ढंग से शादी छोड़ने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित परिवार ने थाना न्यू आगरा में दूल्हे और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रोती बिलखती दुल्हन और परिजन
आगरा: ताजनगरी में दूल्हे द्वारा शादी वाले दिन दुल्हन को छोड़ कर किसी ओर लड़की के साथ भागने का मामला सामने आया है। लड़की पक्ष दहेज़ में कार न मिलने पर दूल्हे द्वारा सुनियोजित ढंग से शादी छोड़ने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित परिवार ने थाना न्यू आगरा में दूल्हे और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि मुकदमा कराने के बाद से बसपा के पूर्व मंत्री के घर आकर मामला खत्म करने के लिए लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
क्या है मामला ?
-आगरा के लॉयर्स कॉलोनी गणेश नगर निवासी अंजू (काल्पनिक नाम) की शादी राजपुर चुंगी के पिंटू पुत्र रमेश चंद्र से तय हुई थी।
-पिंटू संजय पैलेस के एक मॉल में एक नामी ब्रांड के शोरूम में कैशियर है।
-दोनों परिवार की सहमति से 24 नवंबर के दिन दयाल बाग की गोपाल वाटिका में बरात आना तय हुआ था।
-लड़की पक्ष ने हैसियत के अनुसार, लड़के वालों को 8 लाख की शादी का वादा किया था और उसे पूरा भी किया।
-शादी से पहले ही पूरा दहेज मांग लेने के बाद भी लड़की पक्ष को कोई शक नही था और वो तैयारियों में जुटे गए।
-23 नवंबर को अचानक लड़के वालों ने लड़की पक्ष से कार की मांग की और कहा की कार नही दोगे तो लड़का शादी नही करेगा।
-बिचौलिए के समझाने पर भी लड़का पक्ष नहीं माना और अचानक दूल्हा घर से फरार हो गया और दुल्हन इंतजार करती रही।
यह भी पढ़ें ... शराब पीकर वरमाला डालने पहुंचे तीन दूल्हे, दुल्हनों ने शादी से किया इनकार
क्या कहना है दुल्हन के पिता का ?
-लड़की के पिता ने बताया कि कैसे नोट बंदी होने पर पूरे खानदान ने घंटो लाइन में लग कर नोट बदलवाए।
-स्टेट बैंक में लाइन लगने के दौरान पुलिस की लाठीयां तक खानी पड़ी थी।
-तब जाकर शादी की तैयारियां हो पाई थी और अभी भी लोगों का उधार है।
यह भी पढ़ें ... सज-धज कर दुल्हन लाने को सलमान था तैयार, पुराने नोट देख गाड़ी लेकर ड्राइवर हुआ फरार
दुल्हन के चाचा ने बताया
-चाचा प्रमोद ने बताया की शादी से पहले 21 नवंबर को लग्न टीका लेकर गए थे तो कोई बात नही थी।
-पूरा फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पहले ही उनके घर दे दी गई थी।
-21 को लग्न टीका के दौरान अपाचे मोटरसाइकिल और एक लाख नकद दिए।
-जिसमें 50 हजार नए और 50 हजार पुराने नोट दिए गए।
-सब कुछ ठीक था पर बुधवार को उन्हें बिचोलिये के माध्यम से दूल्हे के फरार होने की बात पता चली।
यह भी पढ़ें ...काशी की बिटिया को मिला मोदी की तरफ से तोहफा, लेटर लिख की थी शादी में मदद की गुहार
दूसरी लड़की के साथ थे संबंध
-दुल्हन के चाचा प्रमोद ने बताया की दुल्हे पिंटू का संबंध उसके साथ काम करने वाली कमलानगर निवासी एक लड़की के साथ था।
-उस लड़की ने उनके घर जाकर हंगामा किया।
-जिसके बाद दूल्हा घर से फरार हुआ है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज