×

हाथ जोड़ता रहा लड़की का पिता, दूूल्हे ने कहा- 2 लाख दोगे तब आएगी बरात

Newstrack
Published on: 14 July 2016 8:12 AM GMT
हाथ जोड़ता रहा लड़की का पिता, दूूल्हे ने कहा- 2 लाख दोगे तब आएगी बरात
X

बहराइचः रेवलिया गांव निवासी एक युवती का विवाह नेवासी गांव के युवक से तय हुआ था। बुधवार को बरात आनी थी। जब बरात का इंतजार हो रहा था। तभी दुल्‍हें ने लड़की के घरवालों को फोन किया और कहा कि दो लाख नकद और बाइक दोगे तभी बरात लाऊंगा। रात भर बरात का इंतजार होता रहा, लेकिन बराती नहीं आए। इस मामले में लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें... VIDEO: दूसरी शादी कर रहा था पति, ढोल नगाड़े संग बरात लेकर पहुंची पत्नी

क्या है मामला ?

-हुजूरपुर थाना अंतर्गत हाता रेवलिया गांव निवासी मोहम्मद जहीर की बेटी फातिमा बानो का निकाह नेवासी गांव निवासी सिरताज पुत्र मोहम्मद महबूब के साथ तय हुआ था।

-बुधवार को रेवलिया गांव बारात पहुंचनी थी।

-सारी तैयारियां हो चुकी थी और बरात का इंतजार हो रहा था।

-तभी 11 बजे जहीर के मोबाइल पर मोहम्मद महबूब ने फोन कर कहा कि दो लाख रुपए और बाइक दोगे तभी लाऊंगा।

लड़की का पिता गिड़गिड़ाता रहा लेकिन नहीं पिघले दुल्हे के घरवाले

- लड़के वालोंं की तरफ से अचानक हुए इस डिमांड से लड़की का पिता जहीर घबरा गया |

-वह मोबाईल पर दुल्हे महबूब से गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन महबूब ने फोन काट दिया।

-वधू पक्ष के लोगों ने महबूब के मोबाइल पर दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

-रात भर बरात का इंतजार होता रहा, लेकिन बरात नहीं आई।

- स्वागत के लिए की गईं तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

-परेशान दुल्‍हन के पिता ने इस मामले में सिरताज, मोहम्मद महबूब समेत छह को नामजद करते हुए तहरीर हुजूरपूर थाने पर दी है।

-लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

थानाध्यक्ष बीके सिंह ने बताया कि

- मामले की जांच शुरू की गई है। दोषियों पर उचित कार्रवाई कि जाएगी।

Newstrack

Newstrack

Next Story