TRENDING TAGS :
Agra news: फटेहाल घूमते मिले ब्रिटेन के करोड़पति बैंकर श्याम मेहता, बिजनौर से हुए थे लापता
Agra news: श्याम मेहता ब्रिटेन के करोड़पति हैं। लेकिन आज आगरा में उनकी जो हालत है। उसे देखकर कोई यकीन नहीं मानेगा कि यह वही श्याम मेहता है। जो ब्रिटेन के मशहूर बैंकर हुआ करते थे।
Britain millionaire banker Shyam Mehta found in Agra (Social Media)
Agra news: ब्रिटेन के मशहूर बैंकर और लेखक श्याम मेहता उत्तर प्रदेश के आगरा में फटेहाल जैसी हालत में मिले हैं। श्याम मेहता की यह हालत कैसे हुई, यह तो कोई नहीं जानता लेकिन श्याम मेहता से जुड़ी जानकारियां सामने आने के बाद आगरा पुलिस ने ब्रिटिश हाई कमिशन से संपर्क साधा है। आगरा पुलिस, ब्रिटिश नागरिक श्याम मेहता के परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास में लगी हुई है ताकि श्याम मेहता अपने घर परिवार में वापस जा सके। कहानी हैरान कर देने वाली है। श्याम मेहता एक जमाने में ब्रिटेन के प्रमुख बैंकर थे। श्याम मेहता की लिखी हुई कई किताबें आज भी ब्रिटेन में धूम मचा रही हैं। योगा के ऊपर भी श्याम मेहता ने बहुत कुछ लिखा है। कहा जाए तो श्याम मेहता ब्रिटेन के करोड़पति हैं। लेकिन आज आगरा में उनकी जो हालत है। उसे देखकर कोई यकीन नहीं मानेगा कि यह वही श्याम मेहता है। जो ब्रिटेन के मशहूर बैंकर हुआ करते थे।
पुलिस को भी हो रहा आश्चर्य
आगरा पुलिस को श्याम मेहता शहर की सड़क पर लावारिस हालत में घूमते मिले थे। बातचीत करने पर पुलिस को लगा कि मामला कुछ और है। सीओ ने श्याम मेहता से काफी देर तक बातचीत की। उनके बारे में जानकारी जुटाई। श्याम मेहता ने सीओ ताज सुरक्षा को जब अपना पासपोर्ट दिखाया, तो पूरी कहानी पुलिस की समझ में आ गई। पासपोर्ट वेरीफाई करने के बाद पुलिस ने ब्रिटिश हाई कमिशन से संपर्क साधा है। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि श्याम मेहता को उनके वतन वापस भेजने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई पूरी की जा रही है। श्याम मेहता की ऐसी हालत कैसे हुई । इस बारे में भी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है ।
बिजनौर से गायब हुए थे श्याम मेहता
ब्रिटेन के मशहूर बैंकर और लेखक रहे श्याम मेहता बिजनौर जनपद से लापता हुए थे। इसके बाद से पुलिस उन्हें तलाश रही थी। श्याम मेहता के आगरा में मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब केवल इस सवाल का जवाब खोजने में लगी है कि इतने मशहूर इंसान की हालत ऐसी कैसे हो गई। श्याम मेहता के साथ क्या हुआ है, जो उनका मानसिक संतुलन ही बिगड़ प्रतीत हो रहा है।