TRENDING TAGS :
BSP: बसपा ने दो पूर्व जिलाध्यक्षों को अपनी पार्टी से निकाला, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
BSP Expelled Former District Presidents: बहुजन समाज पार्टी अपने दो जिलाध्यक्षों को पार्टी से बाहर कर दिया है आइये जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।
BSP Expelled Former District Presidents (Image Credit-Social Media)
BSP Expelled Former District Presidents: उत्तर प्रदेश की बहुवचन समाज पार्टी इस समय अपने आंतरिक विवादों से जूझ रही है जहां एक तरफ कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं वहीं कुछ जिला अध्यक्षों को निष्कासित भी किया गया है। साथ ही साथ आपको बता दे कि इन सदस्यों के पार्टी से बाहर किए जाने के पीछे की वजह पार्टी विरोधी गतिविधियां हैं। आइये जानते हैं कौन है वह दो पूर्व जिला अध्यक्ष जिन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
बसपा के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को पार्टी से किया गया निष्कासित
उत्तर प्रदेश की सत्ता में कभी बहुजन समाज पार्टी का दबदबा था वहीँ आज यह पार्टी कई तरह की मुश्किलों से गुजर रही है। बसपा प्रमुख मायावती के पुराने सिपहसालार भी एक-एक करके पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो वहीं जिला स्तर पर भी पार्टी में काफी उथल-पुथल मची हुई है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर शहर के अपने दो पूर्व जिलाध्यक्षों को पार्टी से बाहर कर दिया है। वहीँ हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें एक जिलाध्यक्ष ऐसा भी है जिसे कुछ ही दिन पहले जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था और इसके बाद उन्हें तुरंत ही अपने पद के साथ-साथ पार्टी से भी निकाल दिया गया है।
गौरतलब है कि कानपुर में अब तक 8 जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं। वहीं इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक कड़ा कदम उठाया है जिसके तहत दो पूर्व जिला अध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
बसपा के संजय गौतम और आनंद कुरील को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जहाँ संजय गौतम को कुछ ही दिन पहले जिलाध्यक्ष बनाया गया था और दो दिन बाद ही उन्हें पार्टी जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया और पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। वहीँ आनंद कुरील की बात करें तो वो पहले पार्टी में जिलाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।
इतना ही नहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी ने, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता के कारण दोनों को पार्टी से निकाल दिया है। इसके पहले भी उन्हें इस चीज को लेकर चेतावनी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद भी उनकी गतिविधियों और कार्य शैली पर कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा था जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट हित में आज इन दोनों सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।