×

BSP UP President: जानिये कौन हैं बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, क्या है इनका इतिहास?

BSP UP President: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अयोध्या जनपद निवासी विश्वनाथ पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

NathBux Singh
Published on: 20 Dec 2022 3:03 PM GMT
BSP New State President Vishwanath Pal
X

BSP New State President Vishwanath Pal (Social Media)

BSP UP President: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अयोध्या जनपद निवासी विश्वनाथ पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विश्वनाथ पाल थाना पुरा कलंदर के ग्राम अनंतपुर के निवासी हैं। साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले श्रीपाल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके पूर्व इनकी शुरुआत पाल भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई थी, जिसमें उन्होंने पाल समाज को पार्टी की तरफ लाने का प्रयास किया थाl

विश्वनाथ पाल संगठन के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनपद अयोध्या में बसपा सरकार के दौरान भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका पार्टी में दिखाई पड़ती थी। वर्तमान में जोनल कोऑर्डिनेटर के रूप में काम कर रहे थे। फिलहाल सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अयोध्या जनपद के पहले कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश वर्मा ने बताया की पार्टी के साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले व्यक्ति विश्वनाथ पाल को पार्टी प्रमुख बहन मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक ऐतिहासिक काम किया है, जिससे आने वाले दिनों में पार्टी को मजबूती मिलेगीl विश्वनाथ पाल की शिक्षा फिलहाल इंटर बताई जा रही हैl साधारण से, परिवार में जन्मे विश्वनाथ पाल का प्रदेश अध्यक्ष होना भी अयोध्या के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बसपा की 2024 को लेकर ये बड़ी रणनीति बताई जा रही है।

बसपा नेताओं का कहना है, कि अयोध्या जनपद से विश्वनाथ पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने जहां अयोध्या का गौरव बढ़ा है, वहीं बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है। साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले विश्वनाथ पाल अयोध्या जनपद के पहले व्यक्ति हैं जो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं। इससे अयोध्या में भविष्य में राजनीतिक रूप से बसपा को मजबूती मिलेगी ऐसा स्थानीय लोगों का कहना हैl

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story