बसपा सुप्रीमो मायावती का सपा-भाजपा पर हमला, कहा- चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम रूप देकर बनाया गया भय का माहौल

2022 में आयोजित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा मात्र एक सीट पर ही चुनाव जीत पाई। एक ओर जहां 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा ने सबसे बड़ी पार्टी साबित होते हुए अपनी सरकार बनाई थी।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Ragini Sinha
Published on: 29 March 2022 7:44 AM GMT
modi government allotted satish chandra mishra bungalow bsp supremo mayawati at Lodi Estate delhi
X

बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Social media)

BSP supremo Mayawati: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती लगातार भाजपा-सपा समेत अन्य दलों पर हमलावर होते हुए उनपर उत्तर प्रदेश का माहौल और सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा रही हैं। एक हालिया मामले के मद्देनज़र बसपा प्रमुख मायावती ने सपा और भाजपा पर राज्य में भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। मायावती ने विशेषतौर से कहा है कि सपा और भाजपा ने राज्य में हुए चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम का रूप देकर भय का माहौल बनाया है।

2022 में आयोजित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा मात्र एक सीट पर ही चुनाव जीत पाई। एक ओर जहां 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा ने सबसे बड़ी पार्टी साबित होते हुए अपनी सरकार बनाई थी। वहीं, दूसरी ओर 2022 में मात्र एक विधानसभा सीट पर जीत के साथ सिमटना यकीनन राजनीतिक पार्टी के तमाम उन खामियों को दर्शाता है, जिसके बदौलत जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया। मायावती बीते समय से ही सपा-भाजपा पर जातिवाद व धर्म की राजनीति करने तथा इसी की तर्ज पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाती आई हैं।

मायावती ने दिया राष्ट्रपति बनने की चर्चा पर जवाब

बीते कुछ समय से एक और चर्चा जोरों पर थी कि मायावती को आगामी समय में भाजपा के समर्थन के साथ देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया जा सकता है लेकिन हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती ने इस सवाल का खुलकर जवाब दिया। मायावती ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह किसी भी पार्टी के समर्थन से राष्ट्रपति का पद स्वीकार नहीं करेंगी। इसी के साथ बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायवती ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग झूठी अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story