×

Budaun: बदायूं में दलित लड़की से दरिंदगी के बाद हत्या, नशे में धुत शख्स ने दिया वारदात को अंजाम

Budaun News Today: बदायूं में एक नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार को अरेस्ट कर लिया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 18 Sep 2022 11:17 AM GMT
Budaun news
X

बदायूं में दलित लड़की से रेप। (Social Media)

Click the Play button to listen to article

Budaun News: उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ क्राइम बढ़ता जा रहा है। लखीमपुर कांड का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि बदायूं में एक और ऐसी घटना सामने आ गई। बदायूं में एक नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या (Minor Girl Rape And Murder) कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, लड़की शुक्रवार रात से ही घर से गायब थी। उसके लापता होने की जानकारी परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस चौकी को भी दी थी। इसी बीच शनिवार देर शाम गायब लड़की की मिट्टी में सनी लाश मिली।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने लड़की से रेप के बाद हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स ने जिस समय में इस घटना को अंजाम दिया था, उस वक्त वो शराब के नशे में धुत था। उसने रेप के बाद लड़की के मुंह में मिट्टी भर दिया, थोड़ी देर में दम घुटने के कारण लड़की की मौत हो गई।

परिजनों मे पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक लड़की की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, चौकी पर तैनात पुलिसवालों ने लापरवाही न बरती होती तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। चौकी वालों ने मेरी बेटी को मरवा दिया। मां ने आगे कहा कि शनिवार को लाश मिलने के बाद एक पुलिसवाला फोन कर उन्हें कहता है कि मेरी बेटी का एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद हम भागते हुए पुलिस चौकी पहुंचे। हमें बस अपनी बेटी का चेहरा देखने को मिला। पुलिस जल्दबाजी शव को लेकर बदायूं भाग गई।

मानसिक रूप से कमजोर थी लड़की

लड़की के मां के मुताबिक, उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी। उसकी उम्र 16 साल थी। वो फैजगंज बेहटा इलाके के एक गांव में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी। मां ने बताया कि वो अक्सर गांव में अकेले घूमने निकल जाया करती थी। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ था, मगर उस दिन वह वापस नहीं लौटी।

गांव वालों से मिला था सुराग

शनिवार को बदायूं के आसफपुर रेलवे स्टेशन (Asafpur Railway Station) के पीछे एक लड़की की लाश मिली थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके मुंह में मिट्टी भरी हुई थी और चेहरा भी मिट्टी से सना हुआ था। कुछ स्थानीय लोगों ने लड़की को पहचान लिया और परिवार को इसकी जानकारी दे दी। वहीं पुलिस ने जब लड़की के बारे में तहकीकात करनी शुरू की तो गांव वालों ने ही बताया कि वो अंतिम बार जितेंद्र नामक शख्स के साथ दिखी थी। मिठाई की दुकान चलाने वाला जितेंद्र अक्सर लड़की को मिठाई खिलाता था। पुलिस ने इसके बाद जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

जितेंद्र ने गुनाह कबूल किया

जितेंद्र ने पुलिस हिरासत में गुनाह कबूल करने में देरी नहीं लगाई। उसने बताया कि वो लड़की को नहीं मारता लेकिन लड़की उसे पहचान गई थी। उसने कहा था कि घर पर शिकायत कर देगी। इसलिए उसने नाबालिग के मुंह में मिट्टी भरकर दबा दिया। उसकी जान जाने के बाद चेहरे को भी गिली मिट्टी से पोत दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। लड़की के गली की सांस नली में मिट्टी मिली। डॉक्टरों ने बताया कि संभवतः मरने से पहले लड़की ने खुद को बचाने की कोशिश की होगी, जिसमें वो असफल रही। पुलिस ने बवाल से बचने के लिए देर रात लाश को दफना दिया। जिससे लड़की के परिवारवाले बेहद नाराज हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story