×

Badaun Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों ने बरसाई गोलियां, 3 की मौत, 4 घायल

Badaun Firing: बदायूं जिले में पुरानी रंजिश में बुधवार दो पक्षों में जमकर गोलियां चली। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

aman
Written By aman
Published on: 22 Feb 2023 12:27 PM GMT (Updated on: 22 Feb 2023 12:27 PM GMT)
Budaun Firing
X

Budaun Firing (photo: social media )

Budaun Firing : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुरानी रंजिश में बुधवार (22 फ़रवरी) दो पक्षों में जमकर गोलियां चली। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस खूनी संघर्ष में जहां तीन लोगों की जान गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए। पूरा विवाद खेत में पानी, खाद देते समय हुआ। बदायूं पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के एसएसपी ओपी सिंह (SSP OP Singh) घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। ये मामला जरीफनगर थाने (Zarifnagar Police Station) के भगता नगला का है।

क्या है मामला?

बदायूं जिले के जरीफनगर थाने के भगता नगला में दोपहर गोलियों की आवाज़ से दहल उठी। चारों ओर चीख-पुकार ने माहौल को भयाक्रांत कर दिया। ख़बरों के अनुसार, गांव के अमर सिंह और महिपाल के बीच पुरानी रंजिश थी। दोपहर के वक़्त दोनों पक्ष खेत पर मौजूद थे। इसी बीच किसी बात पर दोनों में तनातनी हो गई। बातचीत गालियों में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली में अमर सिंह के भाई रेशम पाल (30 वर्ष), महिपाल के बेटे जयप्रकाश (15 वर्ष) और उसके भतीजे सत्येंद्र (22 वर्ष) को जा लगी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

आला अधिकारी मौके पर

वहीं, इस गोलीबारी में अमर सिंह, उसके भाई राधेश्याम (25 वर्ष), महिपाल और महिपाल का भतीजा हरिओम (24 वर्ष) घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसपी देहात अजय प्रताप (SP Dehat Ajay Pratap) और सीओ भी मौके पर पहुंच चुके हैं। एसएसपी के निर्देश पर घटनास्थल पर हालात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। पुरानी रंजिश ने आज खूनी अंजाम का रूप ले लिया। जिसमें 15 वर्ष के एक किशोर की भी मौत हो गई।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story