×

Budaun Double Murder Case: एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने किया खुलासा, इसलिए की साजिद ने हत्या

Budaun Murder News: बदायूं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जानकारी में बताया कि हत्या के दिन साजिद गुमसुम था। साथ ही बताया कि साजिद बचपन से ही मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 21 March 2024 2:00 PM GMT
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी।
X

 एसएसपी आलोक प्रियदर्शी। (Pic: Social Media)

Badaun Double Murder Case: बदायूं में हुए बच्चों की निर्मम हत्या देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हत्यारोपी और एनकाउंटर में मारे गए साजिद के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि हत्यारोपी साजिद बचपन से ही मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं था। उसकी मानसिक अवस्था ठीक नहीं रहती थी। अक्सर वह बीमार हो जाता था। बीमार होने पर वह उग्र भी हो जाता था। पुलिस ने बताया कि उसकी तबियत खराब होने पर उसे बड़े सरकार या छोटे सरकार के पास ले जाया जाता था। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण ही साजिद ने हत्या की, ऐसा शुरुआती जांच से माना जा रहा है।

घटना के दिन गुमसुम था साजिद

बदायूं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जानकारी में बताया कि हत्या के दिन साजिद गुमसुम था। उस दिन साजिद तबियत खराब का बहाना देकर दूकान से चला भी गया था। दोपहर में वह डॉक्टर के पास जाने के लिए निकला था। हालांकि कुछ देर बाद वह वापस आ गया था। उन्होंने आगे बताया कि साजिद 10 साल की उम्र से ही मानसिक रूप से बीमार रहता था। बीमारी से ज्यादा दिक्क्त होने पर वह खुद को भी हानि पहुंचाता था। हालांकि जावेद के अपराध में लिप्त होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस इस मामले पर भी जांच कर रही है। पुलिस साजिद की मानसिक बीमारी को हत्या का कारण मान रही है।

साजीद ने भी दी जानकारी

हत्या के आरोप में सरेंडर करने वाले जावेद ने भी साजिद के बारे में महत्तवपूर्ण बातें बताई हैं। जावेद ने बताया कि दोनों भाई साथ में काम करते थे। अपनी बेगुनाही की बात करते हुए जावेद ने कहा कि हत्या वाले दिन साजिद अकेले ही घर में गया था। हालांकि अन्य लोगों का कहना है कि दोनों भाई साथ ही घर में गए थे। जावेद ने यह भी बताया कि साजिद की पत्नी का दो से तीन बार गर्भपात हो गया था। पुलिस इस नजरिए से भी मामले की जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला

19 मार्च को जावेद ने दो बच्चों की उस्तरे से गला रेत कर हत्या कर दी थी। मंगलवार की शाम साजिद और जावेद विनोद के घर की दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष (13), पीयूष (06) और हनी पर उस्तरे से गला रेत कर हत्य कर दी थी। घटना बाबा कॉलोनी की है। जवाबी कर्रवाई में पुलिस ने हत्यारोपी जावेद को एनकाउंटर में मार दिया था। घटना के बाद आरोपी साजिद फरार था। बाद में उसने वीडियो जारी करके अपनी बेगुनाही की बात की थी। हालांकि अब जावेद ने भी पुलिस को सरेंडर कर दिया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story