×

Budget Hotels in Agra: ताजनगरी आगरा में सबसे सस्ते और अच्छे होटल, घूमने का बना रहे प्लान तो करिए बुक

Budget Hotels in Agra: आगरा में सबसे पहले घूमने के लिए पर्यटक आगरा को चुनते हैं। ऐसे में आपको ताजमहल के पास स्थित होटलों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 17 Jun 2022 12:06 PM GMT
agra hotels
X

आगरा के होटल (फोटो-सोशल मीडिया)

Budget Hotels in Agra: ताजनगरी आगरा एक टूरिस्ट प्लेस है। यहां पर साल के 365 दिन देश-विदेश के यात्रियों का तांता लगा रहता है। यमुना नदी के तट पर स्थित इस शहर में घूमने लायक कई जगहें हैं। इतिहास के जुड़े किलें, बरादरी, मकबरों से रूबरू होने के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं। इस शहर में आने पर यात्रियों की पहली पसंद ताजमहल होती है। जिसके लिए सबसे पहले पर्यटक ठहरने की जगहें ढूंढते हैं। आइये बताते हैं आगरा के कुछ सस्ते और अच्छे होटलों के बारे में।

आगरा में सबसे पहले घूमने के लिए पर्यटक आगरा को चुनते हैं। ऐसे में आपको ताजमहल के पास स्थित होटलों के बारे में बताते हैं।

1. होटल मारवाड़ी

ये होटल आगरा फोर्ट के नजदीक पड़ता है। ताज महल से करीब 2.4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस होटल को यात्रियों द्वारा खासा पसंद किया जाता है। इस होटल में एक रात ठहरने का किराया 400 से 500 से बीच में है।

2. होटल सनवे इन

ये होटल ताजमहल से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। परिवार के साथ और कपल के रूकने के लिए ये होटल काफी अच्छा है। एक रात के लिए इस होटल में रुकने का किराया 900 से 1000 रुपये के बीच में हैं।

3. राज श्री होटल

ये होटल ताज महल से 2.1 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से कुछ दूरी पर ही यमुना नदी दिखती हैं। ये होटल फतेहाबाद रोड पर है। इस होटल में एक रात ठहरने का किराया 800 से 1000 के बीच में है।

4. सुपर इन गेस्ट हाउस

आगरा में सबसे कम दामों पर ये होटल है। ताजमहल से 2.4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये होटल यात्रियों से काफी भरा रहता है। यहां पर एक रात ठहरने के लिए 200-300 रुपए के बीच में किराया पड़ता है।

5. रोयल इन

ये होटल फतेहाबाद रोड पर स्थित है। ताजमहल से करीब 0.9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये होटल भी काफी अच्छा है। यहां पर रूक चुके यात्रियों का इस होटल के प्रति बहुत अच्छा रिव्यू रहता है। इस होटल में एक रात रूकने का किराया 600 से 700 रुपये पड़ता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story