×

Bulandshahr: बुलंदशहर की सातों विस सीटों पर लहराया भगवा, भाजपा प्रत्याशियों में खुशी की लहर

Bulandshahr: बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है।

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 10 March 2022 4:53 PM GMT
UP Election Result 2022 BJP won all the assembly seats of Lakhimpur Kheri
X

यूपी चुनाव परिणाम 2022 बीजेपी ने लखीमपुर खीरी की सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल किया। (फाइल तस्वीर)

Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है बुलंदशहर की सभी सातों सीटों पर भगवा लहरा गया और भाजपा के प्रत्याशियों की होली रंगीन हो गई। बुलंदशहर जनपद की 7 विधानसभा सीटों पर 26 लाख 26 हजार 193 मतदाताओं के सापेक्ष 1721421 मतदाताओं ने मतदान किया था।

बुलंदशहर के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि गुरुवार को पूर्ण पारदर्शी तरीके से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। बुलंदशहर की सभी सातों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज कराई है।

जानिये जनपद बुलंदशहर में कौन कितने मतों से जीता

बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट (Sadar assembly seat) से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 127076 मत प्राप्त हुए, जबकि रालोद गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद यूनुस को 112046 मत प्राप्त हुए, प्रदीप चौधरी 25830 मतों से विजयी घोषित हुए।

स्याना विधानसभा सीट (Sayana assembly seat) से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी ने 1490125 मत प्राप्त किए, जबकि रालोद के गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज खान को 59968 मत मिले, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह 89657 मतों से जीते।

खुर्जा विधानसभा सीट (Khurja assembly seat) से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह को 147461 मत मिले, जबकि सपा गठबंधन प्रत्याशी बंसी सिंह को 70377 मत मिले और मीनाक्षी सिंह 67084 मतों से विजयी घोषित की गई। सिकंदराबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राज सिंह को 125644 मत मिले, उनके प्रतिद्वंदी सपा गठबंधन प्रत्याशी राहुल यादव को 96301 मत प्राप्त हुए और लक्ष्मी राज सिंह 29343 मतों से विजयी घोषित किए गए।

डिबाई विधानसभा सीट (Dibai assembly seat) से भाजपा प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह को 128640 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा के गठबंधन प्रत्याशी हरीश लोधी को 60615 मत मिले और चंद्रपाल सिंह लोधी ने 68025 मतों से जीत दर्ज कराई । अनूपशहर विधानसभा सीट से भाजपा के संजय शर्मा को 125602 मत प्राप्त हुए, जबकि बसपा के रामेश्वर लोधी को 47979 मत मिले और भाजपा के संजय शर्मा 78623 मतों से विजयी घोषित किए गए।

बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा सीट (Shikarpur assembly seat) पर भाजपा प्रत्याशी मंत्री अनिल शर्मा को 113855 मत प्राप्त हुए, जबकि रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रो. किरनपाल सिंह को 58172 मातृत्व और भाजपा के प्रत्याशी अनिल शर्मा 55683 मतों से विजयी घोषित हुए।

बुलंदशहर के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी विजय प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं और उन्हें पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके घरों पर पहुंचाया गया है।

समर्थक मना रहे जीत का जश्न

बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है कहीं लोग ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं तो कहीं होली खेल रहे हैं गुलाल अभी उड़ा रहे हैं जनपद भर में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर जश्न का माहौल है और भाजपा समर्थक जश्न मनाने में डूबे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story