×

Bulandshahr News: भाजपा को नही पसंद क्रिमिनल्स, सपा से आए राकेश हलपुरिया और विनोद चौधरी को बाहर का रास्ता

Bulandshahr News: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा छोड़कर भाजपा में आने वाले क्रिमिनल्स को लेकर सख्त रुख अपनाया और दोनो की पार्टी सदस्यता निरस्त कर पार्टी से निस्काषित कर दिया।

Sandeep Tayal
Published on: 17 Feb 2024 12:02 PM GMT
Uttar Pradesh
X

Rakesh Halpuriya source: social media

Bulandshahr News: 4 दिन पूर्व सपा छोड़कर समर्थको सहित भाजपा ज्वॉइन करने वाले गैंगस्टर क्रिमिनल राकेश हलपुरिया और खुर्जा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हत्या के दोषी पाए गए सजा आफ्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा छोड़कर भाजपा में आने वाले क्रिमिनल्स को लेकर सख्त रुख अपनाया और दोनो की पार्टी सदस्यता निरस्त कर पार्टी से निस्काषित कर दिया है। बताया जाता है कि भाजपा ज्वाइन करने वाले राकेश हलपुरिया और विनोद चौधरी की क्राइम कुंडली संगठन में प्रदेश अध्यक्ष को भेजी। जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

इसीलिए ज्वॉइन की थी भाजपा

दरअसल मिशन 2024 को लेकर भाजपा अपना कुनबा बढ़ा रही है। रूठो को मनना हो या फिर विपक्षी दलों के नेताओ को भाजपा में लाना हो इसका अभियान जारी है। लेकिन भाजपा के इस अभियान का कुछ अवसरवादी क्रिमनल नेता अपनी भाजपा में अपनी एंट्री के जुगत में लगे है। ऐसे ही मामले बुलंदशहर में प्रकाश में आए हैं। दरअसल बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव हलपुरा निवासी राकेश हालपुरिया और खुर्जा के पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। बाकायदा भाजपा के विधायक प्रदीप चौधरी सहित अन्य नेताओं ने इन्हें साजो सज्जा के साथ माला पहनाकर और गले में भाजपा का पटका डलवाकर भाजपा ज्वाइन कराई थी। सूत्र बताते हैं कि ऐसे लोग सपा छोड़कर भाजपा में सिर्फ इसीलिए आने की जुगत में रहते है ताकि उनकी क्राइम कुंडली दबी रहे और वो शान से अपना भौकाल बनाए रखे।

गैंगस्टर राकेश हलपुरिया पर दर्ज है 12 मुकदमे

राकेश हालपुरिया उर्फ महिपाल उर्फ राकेश शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा निवासी हालपुरा शिकारपुर के खिलाफ बुलंदशहर गाजियाबाद गौतम बुध नगर अलीगढ़ जनपद के अलग-अलग थानों में लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है राकेश हरपुरिया गैंगस्टर एक में भी अनिरुद्ध है, बताया जाता है कि नोएडा के एक सीए से करोड़ों की ठगी का भी मामला दर्ज है। इनकी संपत्ति तक प्रशासन कुर्क कर चुका है।

दोषी विनोद चौधरी है सजा आफ्ता

10 अगस्त 2007 को वादी सतवीर सिंह ने थाना खुर्जा नगर पर शिवचरन, विनोद, रविन्द्र, जितेन्द्र, रानू, सुखवीर, विनोद, कुलवा व ओमवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे 1 नवंबर 2006 को उसके खानदानी चाचा के लड़के बबलू की हत्या कर दी गई थी। इसमें उसका भाई कर्मवीर गवाह था। आरोपी पक्ष द्वारा गवाह कर्मवीर पर गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा था। उसके भाई कर्मवीर का कहना था कि उसने आरोपियों को हत्या करते हुए देखा था इसलिए वह गवाही जरूर देगा। 10 अगस्त 2007 को वह और उसका भाई कर्मवीर अन्य लोगों के साथ कचहरी में गवाही को आ रहा था। आरोपियों ने जेल से ही कर्मवीर की हत्या की योजना बनायी और खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव जाहिदपुर के समीप आरोपियों ने कर्मवीर को घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सुनवाई कर अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष संख्या-15 के न्यायाधीश हेमंत कुमार ने गवाहों के बयान, साक्ष्यों का अवलोकन कर और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद दस आरोपियों को हत्या का दोषी पाया। न्यायाधीश ने बंटी, रविंदर, विनोद पुत्र महेंद्र सिंह, जितेंद्र, रानू, सुखवीर, विनोद पुत्र शिवचरन, कलुआ बिरजी व ओमवती को उम्र कैद और 10-10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story