×

Bulandshahr News: भाजपा विधायक ने मुसाफिर बन रैन बसेरों का किया रियलिटी चेक, व्यवस्था से दिखे संतुष्ट

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में सदर भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने मुसाफिर बनकर रैन बसेरों का निरीक्षण किया।

Sandeep Tayal
Published on: 9 Jan 2023 4:01 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2023 4:03 AM GMT)
Bulandshahr News
X

रैन बसेरे में विधायक प्रदीप चौधरी

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में सदर भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने मुसाफिर बनकर रैन बसेरों का निरीक्षण किया। विधायक प्रदीप चौधरी देर रात यात्री बनकर कंधे पर झोला लेकर रैन बसेरा पहुंचे। रैनबसेरों में रुके लोगो से ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने, रजाईयों ,कम्बल, गर्म पानी, चाय, खाने की उपलब्धता होने का हालचाल जाना। विधायक ने जिला अस्पताल में बने रैनबसेरे में लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए। रैनबसेरे के मुसाफिरों संग विधायक ने चाय ब्रेड खाया। हालांकि निरीक्षण के बाद रैनबसेरों की व्यवस्थाओं से विधायक संतुष्ट दिखाई दिए। भाजपा विधायक ने असहाय गरीबों में कंबलो का भी वितरण किया।

देखें विडीओ…

भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि रात में हम रैन बसेरों में यात्री बनकर गए थे। निरीक्षण में सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाएं अच्छी मिली। हरियाणा, राजस्थान समेत अनेक प्रदेशों से आए लोगों से बात हुई सभी संतुष्ट थे। विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार रैन बसेरों को निरीक्षण कर रहे हैं उसी क्रम में हम भी निरीक्षण कर रहें है, लेकिन व्यवस्थाओं को देखकर अच्छा लगा और जिन रैन बसेरों में कमियां मिली उनको दुरस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरों में जो भी कमियां है उनको जल्द दुरस्त किया जाए। इसके अलावा जिन लोगों के पास कंबल नहीं था उन लोगों को कंबल भी दिया।

विधायक ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार के तहत दिन रात चल रहे हैं, संघ के कार्यकर्ता हैं। 24 घंटे जनता के कामों के लिए तत्पर रहते हैं सेवा ही संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story