×

Bulandshahr News: अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद को सफल बनाने को 5 मार्च को जिले में जुटेंगे, भाईचारे को बढ़ावा

Bulandshahr News: एकता व भाईचारे की बात हो और वो भी ग़ैर राजनीतिक रूप से, तो जाट समाज भी सदियों से मिशाल पेश करते आया है। इसी श्रंखला में 05 मार्च को ज़िले भर के जाट समाज के लोग बुलंदशहर के बीबी नगर कस्बे में एकजुट होकर एकता की हुंकार भरेंगे।

Sandeep Tayal
Published on: 2 March 2023 8:18 AM GMT
International Jat Parliament
X

International Jat Parliament (Photo: Social Media)

Bulandshahr News: एकता व भाईचारे की बात हो और वो भी ग़ैर राजनीतिक रूप से, तो जाट समाज भी सदियों से मिशाल पेश करते आया है। इसी श्रंखला में 05 मार्च को ज़िले भर के जाट समाज के लोग बुलंदशहर के बीबी नगर कस्बे में एकजुट होकर एकता की हुंकार भरेंगे। बीबीनगर में मार्च को जाट संवाद कार्यक्रम होगा, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जाट अधिवेशन 19 मार्च 2023 को पंचकुला (चंडीगढ़) में होने जा रहा है। जिसमें देश व दुनिया भर से जाट समाज के लोग इस भाग लेंगे।

राष्ट्रीय जाट अधिवेशन की तैयारियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा बुलंदशहर में जाट संवाद बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानिया व पीएस कलवानिया शिरकत करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के सदस्यों द्वारा बुलंदशहर ज़िले में 05 मार्च को होने वाली संवाद बैठक जाट समाज के लोगो से शामिल होने की मनोज चौधरी ने अपील की है। बुलंदशहर ज़िले की जाट सरदारी में जाट संवाद बैठक को लेकर ज़बरदस्त उत्साह है> अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद की प्रतिनिधि मनोज चौधरी ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक, हेड क्वार्टर व गाँवों में जाकर के कमेटियां बनाकर के जाट संवाद बैठक मेरठ के आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां में भी जुटे है।

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानिया व पीएस कलवानिया ने पूरी दुनिया के जाटों को जोड़ने व जाट इतिहास को जन जन तक पहुँचाने के लिए पिछले 15 वर्षों से ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। जाट संवाद बैठक की तैयारियाँ जोर पर है बुलंदशहर ज़िले के जाट समाज के सभी युवा, प्रतिष्ठित समाजसेवी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि जाट संवाद बैठक में उपस्थित रहेंगे। दरअसल, इस सम्मेलन के माध्यम से जाटों में सद्भावना और एकता को भी बढावा देना है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story