×

डिबाई सीट पर आज भी 'बाबूजी' का प्रभुत्व बरकरार, MLA चंद्रपाल सिंह बोले- जीत का श्रेय कल्याण सिंह को

Bulandshahr: बुलंदशहर की डिबाई विधान सभा सीट पर 68025 वोटो से जीत दर्ज कराने वाले दुग्ध कारोबारी सीपी सिंह अपनी जीत का श्रेय आज भी बाबूजी कल्याण सिंह को ही दे रहे है।

Sandeep Tayal
Report Sandeep TayalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 11 March 2022 12:49 PM GMT
Babuji Kalyan Singh in Dibai seat
X

डिबाई सीट पर आज भी बाबूजी कल्याणसिंह का प्रभुत्व बरकरार

Bulandshahr: बुलंदशहर की डिबाई विधान सभा सीट पर 68025 वोटो से जीत दर्ज कराने वाले दुग्ध कारोबारी सीपी सिंह अपनी जीत का श्रेय आज भी बाबूजी कल्याण सिंह को ही दे रहे है। दरअसल लोध बाहुल्य सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सीपी सिंह के अलावा समाजवादी पार्टी हरीश कुमार लोधी सहित पांच प्रत्याशी लोधी राजपूत समाज के चुनाव मैदान में थे। मगर बाबूजी कल्याण सिंह का आशीर्वाद सीपी सिंह को प्राप्त था।

सीपी सिंह को चुनाव जिताने के लिए जहां उनके पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी, तो वही डिबाई विधानसभा सीट खुद देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी जनसभा कर उन्हें जिताने की अपील की थी।

हालांकि रिकॉर्ड मतों से जीतने के बाद विधायक बने सीपीसी सबसे पहले मां गंगा की गोद में पहुंचे और मां गंगा का परिजनों सहित पूजा अर्चना कर दुग्ध अभिषेक किया। मां गंगा का आशीर्वाद लिया और कहा कि जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने की मां गंगा शक्ति दे और पूरा कराने के लिए परिस्थितियों में उत्पन्न करें।


भाजपा की लोकप्रियता और नीतियां

हालांकि सीपी सिंह योगी और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा माफियाओं पर बुलडोजर चलाए जाने के कारण भाजपा की लोकप्रियता और नीतियां जनता ने स्वीकारी और एक बार फिर योगी सरकार को प्रचंड बहुमत मिलने की बात कही।

डिबाई विधायक सीपी सिंह ने विजय प्राप्त की भाजपा के विधायक सीपी सिंह आज डेरी वाले राजघाट बांके बिहारी गंगा घाट पर जगह-जगह के कार्यकर्ता गंगा तट पर पहुंच कर सपरिवार पूजा अर्चना की।


चंद्रपाल सिंह एवं उनके परिवार के सभी ने मां गंगा की आराधना की प्रथम दूध की धार से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। गंगा में दूध की धार भी चढ़ाई, चंद्रपाल सिंह के परिवार में एक खुशी का अलग ही माहौल था। गंगा पर जल अभिषेक किया।

विद्वान पंडित मंत्र उच्चारण कर मां गंगा की आरती की। सभी भाजपा कार्यकर्ता मोदी योगी के नारे से झूम उठा, गंगा घाट पर सभी कार्यकर्ताओं ने गंगा में दूध चढ़ाया। ग्राम राजघाट में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इस शुभ अवसर पर डिवाई ब्लाक प्रमुख अनार सिंह, विधायक केसरी सिंह लोधी, ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, मलखान सिंह लोधी, नरेश प्रधान उदयगढ़, श्री आनंद लोधी जी, ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार, भरद्वाज दानपुर, श्री राजवीर सिंह लोधी जी, एडवोकेट पवन प्रधान मनोज लोधी, विजय शर्मा, सतवीर सिंह,नील भारद्वाज, डीलर समर पाल,राजू पंडित, बलदेव शर्मा, तुलाराम शर्मा, पवन शर्मा, मनोज लोधी, रामकिशोर शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, उमेश लोधी, रवि गोयल लक्ष्मी नारायण वाष्णय, कुलदीप शर्मा देवू पंडित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story