×

Bulandshahr News: राष्ट्र के लिए काम करने वालो को मिलता है भारत रत्न, बोले कृष्ण गोपाल अग्रवाल

Bulandshahr News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहने पर कहा कि यह धीरेंद्र शास्त्री का अपना मंतव्य है, भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास।

Sandeep Tayal
Published on: 26 Jan 2023 3:02 PM GMT (Updated on: 26 Jan 2023 4:38 PM GMT)
Bulandshahr Krishna Gopal Agarwal
X

Krishna Gopal Agarwal (Social Media)

Bulandshahr News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने कहा कि जिसने राष्ट्र के लिए काम किया हो उसे मिलता है भारत रत्न सम्मान। भारत रत्न सम्मान देने की एक प्रक्रिया है, जिसको गृह मंत्रालय देखता है। जो पात्र हैं, उन्हें गृह मंत्रालय उनके कार्यों के आधार पर भारत रत्न सम्मान से अलंकृत करने का काम करता है। कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी द्वारा मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग को लेकर दिया। उन्होंने परोक्ष रूप से तो मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न सम्मान का अपात्र नही बताया, लेकिन अपरोक्ष रूप से उन्होंने कहा कि पात्रों को गृह मंत्रालय उचित सम्मान देना निर्धारित करता है ।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा नेत्री डिंपल यादव द्वारा सपा सुप्रीमो देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न सम्मान 2023 देने की मांग को लेकर कहा कि भारत रत्न सम्मान देना या न देना सरकार का काम, जो राष्ट्र के लिए काम करते है उन्हे ये सम्मान मिलता है।

हिंदू राष्ट्र धीरेंद्र शास्त्री का मंतव्य, भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहने पर कहा कि यह धीरेंद्र शास्त्री का अपना मंतव्य है, भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास।


शराब हानिकारक, लेकिन प्रतिबंधित करना राज्य सरकारों का काम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में शराब को स्वस्थ के लिए हानिकारक तो माना, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में शराब बंदी के सवाल पर कन्नी काटते रहे, उन्होंने कहा कि शराब पर प्रतिबंध लगाना राज्य सरकारों का काम।

जनसंख्या नियंत्रण को कुछ करे सरकार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बड़ा खतरा है, बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए, चाय में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए या कोई अन्य और तरीका अपनाएं लेकिन जनसंख्या नियंत्रण राष्ट्र के हित में होगा।

G 20 को अध्यक्षता भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर ले जा रही

डीएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने कहा कि G 20 की अध्यक्षता भारत को विश्व गुरु बनने की ओर ले जा रही है, विश्व में भारतीय उत्पादों के जाने और उनकी मांग बढ़ने से भारत की कल्चरल इकोनामी में वृद्धि होगी, जिससे भारत आर्थिक रूप से और समृद्ध बनेगा।

ऐसे हो रहा देश का आर्थिक सशक्तिकरण

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने कहा कि कोविड 19 जैसी महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक व्यवस्था को विश्व स्तर पर कंट्रोल किया और वर्तमान समय में देश की महंगाई दर 6% है। देश में ऑयल क्राइसिस उत्पन्न नहीं होने दिया। जबकि यूरोप जैसे देश में ऑयल क्राइसिस की बड़ी समस्या बनी। यही नहीं चाइना, पाकिस्तान और श्रीलंका में आर्थिक संकट गहरा गया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में आर्थिक संकट को उत्पन्न ही नहीं होने दिया।


राज्य सरकारें इन्वेस्टर सम्मिट कर अपने-अपने राज्यों मैं औद्योगिक इकाइयों को स्थापित कराकर बेरोजगारी के संकट को भी दूर करने में लगी है नए उद्योगों के लगने से रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे राज्य सरकार मजबूत होंगे तो देश की सरकार और मजबूत होगी और भारत की तरक्की उत्तर प्रदेश से होकर जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनामी की तरफ ले जा रहे हैं। भारत सरकार ने 81 करोड़ लोगों को खादर निशुल्क सुलभ कराया जबकि उत्तर प्रदेश में यह खाद्यान्न दो बार नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी एमएसएमई तथा मुद्रा लोन के माध्यम से 45 करोड़ लोगों को स्वरोजगार सुलभ कराने का सरकार ने काम किया है। डिफेंस सेक्टर में डिफेंस सेक्टर की आवश्यकता की पूर्ति के लिए भारत के घरेलू बाजार की 68% उत्पादों को भेजे जाने की सरकार की रणनीति है जिससे भारतीय बाजार मजबूत होंगे भारतीय उद्योग भी मजबूत होंगे।

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने जनपद बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में कार्यकर्ताओं की मीटिंग की, जहां भाजपा नेता अनिल सिंघल, धर्मेंद्र तेवतिया कुलदीप सिंघल राकेश गुप्ता संजीव गोयल सुनील गोयल संजीव अग्रवाल मनोज शर्मा मीनू गोयल विद्यावती तोमर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कार और अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story