TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

भाजपा की डॉ. अंतुल तेवतिया निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनीति कामयाब हो गई।

Sandeep Tayal
Published on: 26 Jun 2021 12:01 PM GMT
Dr. Antul Teotia
X

भाजपा प्रत्याशी अंतुल तेवतिया निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनीं गईं (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Bulandshahr News: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनीति कामयाब हो गई। भाजपाई सूत्रों की मानें तो डॉ. अंतुल तेवतिया को जिताने के लिए बुलंदशहर पर मजबूत पकड़ रखने वाले राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, जिला प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राज्य सरकार के मंत्री अनिल शर्मा, सांसद भोला सिंह सहित बुलंदशहर के तमाम भाजपा के माननीयों ने एड़ी चोटी का दम लगा दिए थे।

इसका परिणाम 3 बजे के बाद सामने आया, नामांकन के निर्धारित समय तक डॉ. अंशुल तेवतिया के नामांकन के अलावा किसी भी जिला पंचायत सदस्य द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सका। इसके बाद डॉ. अंतुल तेवतिया के निर्विरोध निर्वाचित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है, साथ ही इससे बुलंदशहर में भाजपा और मजबूत हुई है।

बता दें कि बुलंदशहर में 56 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिनमें से भाजपा समर्थित महज 11 सदस्य ही जीते थे। हालांकि अभी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत डॉ. अतुल तेवतिया को विजय घोषित किया जाएगा और विजय प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story