×

भाजपा के बढ़ते ग्राफ से विपक्ष बौखलाया: अशोक कटारिया

जनपद में यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि यूपी को योगी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है।

Sandeep Tayal
Published on: 28 Jun 2021 2:06 PM GMT (Updated on: 28 Jun 2021 2:12 PM GMT)
Transport Minister Ashok Kataria
X

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री अशोक कटारिया (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Bulandshahr News: जनपद में यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि यूपी को योगी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है, गुण्डे, माफियाओं का राज खत्म हो रहा है। यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 16 जनपदों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत के बाद बसपा सुप्रीमों द्वारा लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए जाने के बारे में कहा कि से भाजपा का ग्राफ बढ़ता देख विपक्ष बौखला गया है।

यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्त्वकांक्षी योजना के तहत ग्राम बेदरामपुर में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बने गौ संरक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही गंव में CRPF के शहीद जवान महेश बघेल के न पर शहीद द्वार बनवाने के अधिकारियों को निर्देश दिये। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के 20 ग्रामों के प्रधानों को कोरोना संरक्षण किट का वितरण किया। पहासू व जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद जनपद में कोरोना वैक्सिनेशन बढ़ाने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में 107 गौ आश्रय स्थलों का निर्माण हो चुका है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही इससे बचाव की तैयारी कर चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने को लेकर प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने कहा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती बढ़त को देखते हुए सभी परेशान हैं।

उत्तर प्रदेश से अपराधियों और माफियाओं का सफाया हो चुका है, गुंडा माफियाओं का सफाया हो चुका है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर विजय की ओर बढ़ रही है इसी के चलते हैं सब परेशान है। अशोक कटारिया ने कहा कि यूपी को कर्मयोगी नेतृत्व मिला है, यहां अपराधियों की दाल नहीं गलेगी। उन्होंने पहासू, शिकारपुर ब्लॉक क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में कई स्थानों पर पौधरोपण भी किया।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story