TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: मुर्गे के लालच में पिंजरे में कैद हुआ इंसान, वीडियो वायरल
Bulandshahr News: युवक का पिंजरे में कैद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पिंजरे में कैद हुए युवक को निकाला।
File photo of youth trapped inside leopard cage in Bulandshahr (Pic: Social Media)
Bulandshahr News: बुलंदशहर में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं नहीं फसा बल्कि ग्रामीण फस कर कैद हो गया। ग्रामीण का पिंजरे में कैद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पिंजरे में कैद हुए ग्रामीण को निकाला। दरअसल औरंगाबाद के विसुंधरा गांव के खेतों में तेंदुए अथवा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में जिन्दा मुर्गा रख कर वन विभाग ने पिंजरा लगाया था, लेकिन मुर्गे का लालची ग्रामीण पिंजरे में फंस गया।
तेंदुए की दस्तक से भयभीत थे ग्रामीण
जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसुन्दरा में पिछले कई दिनों से गुलदार और तेंदुए के होने की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का दावा है कि कई पालतू मवेशियों और जानवरों पर तेंदुआ व गुलदार जैसे दिखने वाले जानवर हमला कर अपना शिकार बना चुके हैं। जिसके बाद ग्रामीणों ने रात को पहरा भी लगाया मगर ग्रामीणों के हत्थे तेंदुआ और गुलादर जैसा जानवर नहीं चढ़ा।
गुलदार-तेंदुए को पकड़ने को लगाया था पिंजरा
सामाजिक वानिकी प्रभाग एसडीओ राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के कहने पर गुलदार जैसे जानवर के पद चिन्हों को भी तलाशा गया था, लेकिन पदचिन्ह नहीं मिले थे, ग्रामीणों में व्याप्त दहशत और ग्रामीणों की मांग पर गांव में एक खेत में पिंजरा लगाया गया। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा रखा गया जिससे गुलदार मुर्गे को खाने के चक्कर में पिंजरे में आए और फस जाए।
बताया जाता है कि गांव का ही एक ग्रामीणों जिंदा मुर्गा देख मुर्गे को पकड़ने के चक्कर में पिंजरे की तरफ जा पहुंचा और जैसे ही मुर्गे को पकड़ने के लिए पिंजरे में घुसा तो ग्रामीण पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे के गिरने की आवाज सुन अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने पिंजरे में गुलदार की जगह एक ग्रामीण को देख सकते में रह गए। इसी बीच कुछ लोगों ने पिंजरे में कैद ग्रामीण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग के एसडीओ राधेश्याम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद ही ग्रामीण को पिंजरे से निकाल मुक्त कर दिया।