×

Bulandshahr News: 75वें गणतंत्र दिवस की धूम, डीएम-एसएसपी सहित पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

Bulandshahr News: रिजर्व पुलिस लाइन में 75वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैतिक परेड हुई। जिसमें प्रदेश के मुख्य वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Sandeep Tayal
Published on: 26 Jan 2024 3:41 PM IST
bulandshahr News
X

बुलंदशहर में डीएम-एसएसपी सहित पुलिसकर्मी हुए सम्मानित (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में 75वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैतिक परेड हुई। जिसमें प्रदेश के मुख्य वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं भव्य परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. सक्सेना ने सभी पुलिसकर्मियों से प्रधानमंत्री के विजन 2047 के तहत विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।

इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार उपस्थित रहे। परेड के निरीक्षण के उपरान्त प्रथम कमाण्डर सहायक पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा व द्वितीय कमाण्डर उनि मो. शारिक बेग एवं तृतीय कमाण्डर उनि सपु राजन सिंह के नेतृत्व मे मार्च पास्ट व प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निष्ठा व ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन कराने की शपथ दिलायी गयी। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा उद्धबोधन किया गया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका व योगदान देने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह (पदक) व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी सहित ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

कैबिनेट मंत्री डा.अरुण सक्सेना ने उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने श्लोक कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर (गोल्ड मैडल),अन्विता उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक (सिल्वर प्रशंसा चिन्ह),धर्मेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक थाना सिकन्द्राबाद (सिल्वर प्रशंसा चिन्ह),नीरज कुमार मुख्य आरक्षी स्वाट टीम (सिल्वर प्रशंसा चिन्ह),अशोक कुमार मुख्य आरक्षी स्वाट टीम (सिल्वर प्रशंसा चिन्ह), जितेश शर्मा मुख्य आरक्षी साइबर सेल (सिल्वर प्रशंसा चिन्ह), मो. आरिफ मुख्य आरक्षी स्वाट टीम (सिल्वर प्रशंसा चिन्ह), सचिन चौहान आरक्षी स्वाट टीम (सिल्वर प्रशंसा चिन्ह),अशोक कुमार आरक्षी चालक (सिल्वर प्रशंसा चिन्ह), रघुवीर सिंह उपनिरीक्षक थाना कोतवाली नगर (उत्कृष्ट सेवा पदक), देवेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह), सुरेन्द्र सिहं मुख्य आरक्षी (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह),प्रबली तोमर मुख्य आरक्षी स्वाट टीम (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह) दिया गया।

इसके इतिरिक्त जनपद बुलन्दशहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले 55 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को (प्रशस्ति-पत्र) से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सैना एवं डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। रिजर्व पुलिस लाइन मे 75वें गणतन्त्र दिवस को बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story